Colombia Plane Crash | Plane Crash Video | वही उड़ान, वही अंजाम… सात समंदर पार फिर हुआ अहमदाबाद जैसा प्लेन क्रैश, आखिर कहां हुई गलती?

Share to your loved once


Last Updated:

Colombia Plane Crash: कोलंबिया में वायु सेना का हरक्यूलिस C-130 विमान सोमवार को क्रैश हो गया, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई. यह विमान भी एयर इंडिया के उस प्लेन की तरह उचित ऊंचाई हासिल नहीं कर सका और उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड के भीतर क्रैश हो गया. इन दोनों हादसों में समानता इतनी चौंकाने वाली है कि यह कुछ गंभीर सिस्टमैटिक गलतियों की ओर इशारा कर रहा है.

ख़बरें फटाफट

सात समंदर पार फिर हुआ अहमदाबाद जैसा प्लेन क्रैश, आखिर कहां हुई गलती?Zoom

कोलंबिया में वायु सेना का हरक्यूलिस C-130 विमान सोमवार को क्रैश हो गया, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई.

कोलंबिया में सोमवार को हुए एक भयानक हादसे में वायु सेना का एक विमान क्रैश हो गया. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने वहां के स्थानीय राज्यपाल के हवाले से बताया है कि इस विमान में 125 लोग सवार थे, जिनमें से 34 लोगों की इस प्लेन क्रैश में मौत हो गई. कोलंबिया की स्थानीय समाचार एजेंसी ‘ब्लू रेडियो’ ने बताया कि विमान में 110 सैनिक सवार थे.

कोलंबिया के रक्षा मंत्री ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा, ‘लॉकहीड मार्टिन का हरक्यूलिस C-130 विमान दक्षिणी कोलंबिया में क्रैश हो गया है.’ इस हादसे ने अहमदाबाद में पिछले साल हुए प्लेन क्रैश की डरावनी यादें ताजा कर दी हैं. यह विमान भी एयर इंडिया के उस प्लेन की तरह उचित ऊंचाई हासिल नहीं कर सकता है और उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड के भीतर क्रैश हो गया. इन दोनों हादसों में समानता इतनी चौंकाने वाली है कि विशेषज्ञों के मुताबिक यह महज संयोग नहीं, बल्कि कुछ गंभीर सिस्टमिक गलतियों की ओर इशारा कर रहा है.

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान रनवे से उड़ान भरते ही ऊंचाई पर पहुंचते-पहुंचते अचानक नीचे की ओर झुक गया और क्रैश हो गया. ठीक उसी तरह C-130 विमान भी टेक-ऑफ के कुछ ही सेकंड बाद पर्याप्त ऊंचाई हासिल नहीं कर पाया और तेजी से नीचे गिर पड़ा. दोनों ही घटनाओं में पायलट के पास हादसे को टालने के लिए समय बहुत कम था.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP