दो नए पश्चिमी विक्षोभ हो रहे एक्टिव, यूपी में फिर यूटर्न लेगा मौसम, गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Share to your loved once


वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर यूटर्न लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए हैं. आने वाले 5 दिनों में एक के बाद एक दो नया पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव हो रहा है. इन नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर प्रदेश के कई जिलों में काले बादलों की परेड नजर आएगी. इस दौरान बूंदाबांदी के साथ बादलों के गर्जन की आवाज भी सुनाई देगी.
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च को  यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम सामान्य होगा. इस दौरान आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिली होगी.  25 मार्च को भी प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने फिलहाल सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. यानी इन जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना नहीं है.

26 मार्च से दिखेगी बादलों की परेड
26 मार्च से फिर यूपी में मौसम यूटर्न लेगा. इस दौरान पश्चिमी यूपी में बादलों की परेड नजर आएगी. वहीं 27 मार्च को पूर्वी यूपी में बादलों की आवाजाही दिखेगी. 28 और 29 मार्च को भी मौसम का बदला रूख नजर आएगा.

अयोध्या से सहारनपुर तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है मंगलवार को अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, अंबेडकर नगर, महराजगंज, बस्ती, गाजीपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, पीलीभीत, बदायूं, संभल, उन्नाव, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, झांसी और आस पास के जिलों में आज आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिली रहेगी.

दो नए पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 26 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके 2 दिन बाद फिर 29 मार्च को एक औऱ पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होगा. जिसके कारण यूपी में मौसम का बदला बदला अंदाज नजर आएगा.

लखनऊ में छिटपुट बादल,नोएडा में ऐसा होगा मौसम
मंगलवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छिटपुट बादल नजर आएंगे.हालांकि दोपहर में लखनऊ में धूप खिली रहेगी. मौसम विभाग का अनुमान है आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.वहीं बात दिल्ली से सटे नोएडा की करें तो आज वहां भी हल्के बादल नजर आएंगे.हालांकि तीन दिन बाद वहां नोएडा में बूंदाबांदी भी हो सकती है. अनुमान है आज न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP