Tula Rashifal 24 March : अष्टम भाव में चंद्रमा बढ़ा सकती है टेंशन, आर्थिक जोखिम से बचें, जल्दबाजी में लिया फैसला पड़ सकता है भारी

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 24 March 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सतर्कता और धैर्य का संकेत दे रहा है. चंद्रमा का अष्टम भाव में गोचर अचानक बदलाव और मानसिक उतार-चढ़ाव ला सकता है. कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ेगा, इसलिए जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें. आर्थिक मामलों में जोखिम न लें और पुरानी लेन-देन चिंता बढ़ा सकती है. पारिवारिक जीवन में छोटी बातों पर तनाव संभव है. स्वास्थ्य में मानसिक तनाव और पेट संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. धैर्य और समझदारी से हालात संभालना आज आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा.

ख़बरें फटाफट

आज का तुला राशिफल: तुला राशि वालों के लिए 24 मार्च का दिन सतर्कता और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. आज चंद्रमा का गोचर आपके अष्टम भाव में वृषभ राशि में हो रहा है, जो अचानक घटनाओं, गुप्त मामलों और मानसिक उतार-चढ़ाव से जुड़ा होता है. ऐसे में दिन सामान्य से थोड़ा अलग और चुनौतीपूर्ण महसूस हो सकता है. कार्यक्षेत्र में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आर्थिक मामलों में अनावश्यक जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा. किसी पुराने निवेश या लेन-देन से जुड़ी बात सामने आ सकती है, जिससे थोड़ी चिंता बढ़ सकती है. पारिवारिक जीवन में भी धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर तनाव की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न करें, खासकर पेट और तनाव से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें. हालांकि, यह समय आत्मचिंतन और छिपी हुई बातों को समझने का भी है. धैर्य और संयम के साथ दिन बिताने पर आप स्थितियों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे.

भविष्य की योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, कार्य और व्यापार के लिहाज से आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. ऑफिस में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है. लेकिन धैर्य और समझदारी से आप सभी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे. ध्यान रखें कि अपनी भविष्य की योजनाओं को फिलहाल किसी के साथ साझा न करें, क्योंकि इससे आपके काम में बाधा आ सकती है. गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.

बेवजह की चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें

स्वास्थ्य की बात करें तो आज मानसिक तनाव और ओवरथिंकिंग आपको परेशान कर सकती है. बेवजह की चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें और अपने मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन या हल्की-फुल्की गतिविधियों का सहारा लें. रिश्तों में भी आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. अपने पार्टनर के साथ बातचीत में पारदर्शिता रखें ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो.

आर्थिक मामलों में सोच-समझका उठाएं कदम

आर्थिक मामलों में आज सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है. अनावश्यक जोखिम से बचना बेहतर रहेगा.पुरानी लेन-देन की बातें थोड़ी परेशन कर सकती है. वहीं किसी को कर्ज देने या लेने से बचें, क्योंकि इससे भविष्य में परेशानी हो सकती है. साथ ही बिना मांगे किसी को सलाह देने से भी बचें, वरना आपके रिश्तों में अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है.

तुला राशि के जातक आज करें ये अचूक उपाय

आज मंगलवार का दिन है. तुला राशि के जातक अचूक उपाय के तौर पर हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का श्रद्धा भाव से पाठ करें. ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा आप पर बनी रहेगी और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP