संजय कपूर संपत्ति विवाद: प्रिया सचदेव का रानी कपूर पर पलटवार, कहा- तथ्यों को छिपाया और झूठी कहानी गढ़ी

Share to your loved once


Last Updated:

संजय कपूर संपत्ति विवाद में नया मोड़ आ गया है. प्रिया सचदेव ने रानी कपूर के आरोपों पर पलटवार करते हुए हाई कोर्ट में जवाब दाखिल किया है. प्रिया का दावा है कि रानी कपूर ने अदालत से जरूरी तथ्य छिपाए हैं और पूरी कहानी मनगढ़ंत है. उन्होंने स्पष्ट किया कि रानी ने अपनी मर्जी से ट्रस्ट डीड पर हस्ताक्षर किए थे और उन्हें हर जानकारी पहले से थी. प्रिया ने इस मुकदमे को आधारहीन और परेशान करने वाला बताया है.

ख़बरें फटाफट

प्रिया सचदेव का रानी कपूर पर पलटवार, कहा- तथ्यों को छिपाया और झूठी कहानी गढ़ीZoom

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है.

नई दिल्ली. दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब यह मामला और गहरा हो गया है. सीएनएन के पास मौजूद जानकारी के मुताबिक, संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने हाई कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है. प्रिया ने रानी कपूर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रानी ने अदालत से कई अहम तथ्य छिपाए हैं.

प्रिया कपूर सचदेव का दावा है कि रानी कपूर ने पूरी सूझबूझ के साथ और अपनी मर्जी से ट्रस्ट डीड पर दस्तखत किए थे. उन्होंने सबूत के तौर पर आपीएफओ फाइलिंग और अन्य सार्वजनिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि रानी को हर बात की जानकारी पहले से थी. प्रिया ने कड़े शब्दों में कहा कि रानी कपूर द्वारा बनाया गया नैरेटिव पूरी तरह से बनावटी और समझ से परे है.

प्रिया सचदेव ने कहा-केस का कोई आधार नहीं 

प्रिया ने अदालत से अपील की है कि रानी कपूर का यह केस पूरी तरह से फालतू और परेशान करने वाला है, जिसमें कोई ठोस आधार नहीं है. अब देखना यह होगा कि प्रिया के इन तीखे आरोपों पर हाई कोर्ट का क्या रुख रहता है.

संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद

बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर तीन धड़ों में विवाद शुरू हो गया था. हाल ही में संजय कपूर की मां रानी कपूर की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिका में रानी कपूर ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत के बाद उनकी पूरी संपत्ति को उनकी जानकारी या सहमति के बिना ट्रस्ट में स्थानांतरित कर दिया गया.

प्रिया सचदेव-करिश्मा कपूर पर लगे ये आरोप

रानी कपूर की याचिका में कहा गया है कि उनके खिलाफ और उनके परिवार की संपत्ति के साथ कई गैर‑कानूनी कार्य किए गए. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू प्रिया कपूर और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों समेत कुल 22 लोगों ने मिलकर एक फर्जी फैमिली ट्रस्ट बनाया. इस ट्रस्ट के जरिए उनकी संपत्ति पर नियंत्रण किया गया और उन्हें परिवार की संपत्ति से बाहर कर दिया गया.

संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई जारी

उन्होंने अदालत से मांग की कि यह ट्रस्ट अवैध घोषित किया जाए और उनकी संपत्ति उन्हें उसी स्थिति में वापस दी जाए जो ट्रस्ट बनने से पहले थी. इस हाई‑प्रोफाइल केस में प्रिया कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों की भी भूमिका चर्चा में है. दोनों पक्षों के बीच संपत्ति और ट्रस्ट को लेकर लड़ाई जारी है. अदालत में दोनों पक्षों के दावे, सबूत और गवाह पेश किए जा चुके हैं. आने वाली सुनवाई में यह तय होगा कि ट्रस्ट की संपत्ति पर किसका अधिकार है और रानी कपूर की मांग कितनी मान्य होगी.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP