Food Recipe: गेहूं-मक्की छोड़िए, व्रत में बनाएं कुछ नया! इन हेल्दी आटे की रोटियां खाकर रहेंगे दिनभर एनर्जेटिक

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

व्रत में बनाएं कुछ नया: इन हेल्दी आटे की रोटियां खाकर रहेंगे दिनभर एनर्जेटिक!

Last Updated:

Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि व्रत के दौरान लोग अक्सर कुट्टू और सिंघाड़े के आटे तक ही सीमित रहते हैं, लेकिन कई अन्य हेल्दी विकल्प भी मौजूद हैं. राजगिरा, सामक, और अरारोट जैसे आटे से बनी रोटियां स्वाद के साथ पोषण भी देती हैं. ये आटे ग्लूटेन-फ्री होते हैं और शरीर को जरूरी ऊर्जा प्रदान करते हैं. सही आटे का चयन न केवल व्रत को आसान बनाता है बल्कि सेहत को भी बेहतर रखता है. इस नवरात्रि अपने फूड में विविधता लाकर स्वाद और हेल्थ दोनों का ध्यान रखें.

भीलवाड़ा – नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही लोगों की दिनचर्या और खानपान पूरी तरह बदल जाता है. व्रत रखने वाले लोग इस दौरान सात्विक और हल्का भोजन करना पसंद करते हैं, ताकि शरीर भी स्वस्थ रहे और व्रत के नियम भी सही तरीके से निभाए जा सकें. आमतौर पर व्रत में गेहूं और मक्के के आटे से दूरी बनाई जाती है और उनकी जगह सिंघाड़े, कुट्टू या कद्दू के आटे का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई बार रोज-रोज एक ही तरह की रोटी खाकर लोग बोर हो जाते हैं और कुछ नया ट्राई करने का मन करता है.

ऐसे में आप व्रत के दौरान राजगिरा (रामदाना) के आटे की रोटी को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं. यह एक बेहतरीन विकल्प है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. राजगिरा का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे व्रत में खाना पूरी तरह मान्य माना जाता है. इसकी रोटी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ भी रखती है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती.

राजगिरा के आटे में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ कमजोरी दूर करने में भी मदद करता है. व्रत के दौरान अक्सर लोगों को थकान और कमजोरी महसूस होती है, ऐसे में इस आटे से बनी रोटी खाने से शरीर को जरूरी ताकत मिलती है. खास बात यह है कि यह आसानी से पच भी जाता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होतीं और शरीर हल्का महसूस करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस रोटी को बनाना भी बेहद आसान है. आप राजगिरा के आटे में उबले आलू मिलाकर नरम आटा गूंथ सकते हैं, जिससे रोटी आसानी से बेली जा सके. इसके बाद हल्के घी में इसे सेंक लें, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. चाहें तो आप इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं, जिससे इसका टेस्ट और बेहतर हो जाता है. इसे दही या व्रत वाली सब्जी के साथ खाया जा सकता है.

अगर आप इस नवरात्रि कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो राजगिरा के आटे की रोटी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह न सिर्फ आपके व्रत को बनाए रखेगा बल्कि आपके स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल भी रखेगा. रोज एक जैसा खाना खाने से बचने के लिए यह एक अच्छा बदलाव है, जिसे आप अपने परिवार के साथ भी एंजॉय कर सकते हैं और व्रत के दौरान भी स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP