20 गेंद में तूफानी फिफ्टी… रहाणे का प्रचंड फॉर्म, 25 करोड़ी ने भी खोले गेंद के धागे, KKR का हल्ला-बोल
Last Updated:
Ajinkya Rahane Batting: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की तैयारियां जोरों शोरों से जारी हैं. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उसके खिलाड़ियों ने इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला, जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन समेत कई खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. रहाणे और ग्रीन ने तूफानी बैटिंग करते हुए अर्धशतक ठोके. वहीं, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह से भी तेज बैटिंग देखने को मिली. वहीं, गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने कमाल दिखाया.

इंट्रा स्क्वॉड मैच में रहाणे और ग्रीन का गरजा बल्ला.
नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी प्रचंड फॉर्म दिखाते हुए टीम के इंट्रा स्क्वॉड मैच में तूफानी बैटिंग की. 23 मार्च को टीम के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में हुए इस मुकाबले में रहाणे ने सिर्फ 25 गेंदों में 58 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में ही अर्धशतक जमा दिया था. रहाणे के अलावा टीम के कई खिलाड़ी जबरदस्त टच में नजर आए. आईपीएल 2026 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का भी बल्ला बोला. उन्होंने 30 गेंदों में 52 रन की पारी खेली. ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये देकर खरीदा है.
रहाणे से दमदार बैटिंग की उम्मीद
IPL 2025 में KKR का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम 8वें नंबर पर रही थी. उस समय रहाणे की कप्तानी पर काफी सवाल उठे थे. पूर्व क्रिकेटर एस. बद्रीनाथ ने तो उन्हें टीम की ‘कमजोर कड़ी’ तक कह दिया था, लेकिन इस पारी के साथ रहाणे ने दिखा दिया है कि वे हार मानने वालों में से नहीं हैं. उन्होंने न केवल रन बनाए, बल्कि आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. रहाणे को इसी तरह टूर्नामेंट के मुकाबलों में भी बैटिंग की उम्मीद होगी. कैमरून ग्रीन ने भी तूफानी बैटिंग करते हुए खूब चौके-छक्के उड़ाए. उनके अलावा फिन एलन ने भी कुछ अच्छे शॉट्स लगाए. चोटिल आकाश दीप की जगह खेल रहे सौरभ दुबे ने फिन एलन का विकेट चटकाया.
The captain was in full flow tonight 😎