बंगाल में किसका कटा नाम, किसे मिली जगह? आधी रात को चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 60 लाख वोटरों पर था सस्पेंस

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

बंगाल में किसका कटा नाम, किसे मिली जगह? आधी रात को चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

Last Updated:

बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के मुताबिक, अब तक करीब 29 लाख नामों की जांच पूरी की जा चुकी है. जिन मामलों में न्यायिक अधिकारियों ने अपना फैसला सुना दिया है, उन्हें इस पूरक सूची में शामिल किया गया है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने नाम बचे हैं और कितने काटे गए हैं.

ख़बरें फटाफट

बंगाल में किसका कटा नाम, किसे मिली जगह? आधी रात को चुनाव आयोग का बड़ा एक्शनZoom

चुनाव आयोग ने पहली पूरक मतदाता सूची जारी कर दी है. (फाइल फोटो)

कोलकाता. निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत ‘विचाराधीन’ श्रेणी में रखे मतदाताओं के मामलों की सुनवाई के आधार पर सोमवार देर रात पहली पूरक मतदाता सूची जारी की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बूथ की सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर देर रात करीब 11.55 बजे उपलब्ध कराई गई.

निर्वाचन आयोग द्वारा 28 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में लगभग 60 लाख नामों को ‘विचाराधीन’ के रूप में चिह्नित किया गया था. इसके बाद, इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाए या हटाया जाए, यह निर्धारित करने के लिए 705 न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया गया था.

पूरक सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं जिनके मामलों का निर्णय इन न्यायिक अधिकारियों द्वारा किया जा चुका है. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने शाम को कहा था कि अब तक लगभग 29 लाख नामों की जांच की जा चुकी है.

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि इनमें से कितने नाम पहली पूरक सूची में रखे गए और कितने हटाए गए हैं. कई लोगों ने बताया कि सूची उपलब्ध तो कराई गई थी, लेकिन उसे डाउनलोड नहीं किया जा सका. अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे न्याय प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, और भी पूरक सूचियां प्रकाशित की जाएंगी.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP