मीठा खाने का मन है? सिर्फ 5 चीजों से बनाएं परफेक्ट नारियल लड्डू, जानिए वो सीक्रेट जिससे स्वाद हो जाएगा दोगुना

Share to your loved once


Last Updated:

Coconut Ladoo Recipe: नारियल के लड्डू बिना चाशनी और मावा के भी बेहद टेस्टी बन सकते हैं. सही तरीका और सही आंच का ध्यान रखें, तो घर पर ही हलवाई जैसा स्वाद मिल जाता है. ये रेसिपी आसान, झटपट और हर मौके के लिए परफेक्ट है.

ख़बरें फटाफट

मीठा खाने का मन है? 5 चीजों से बनाएं परफेक्ट नारियल लड्डू, जानिए सीक्रेटZoom

नारियल लड्डू रेसिपी

Coconut Ladoo Recipe: मीठा खाने का मन हो और घर में ज्यादा झंझट करने का मूड न हो, तो नारियल के लड्डू एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं. खास बात ये है कि इन्हें बनाने के लिए न तो चाशनी की टेंशन है और न ही मावा तैयार करने का झंझट. कम चीजों में, कम समय में और बिना ज्यादा मेहनत के आप ऐसे लड्डू बना सकते हैं, जो स्वाद में बिल्कुल हलवाई की दुकान जैसे लगेंगे. अक्सर लोग सोचते हैं कि मिठाई बनाना मुश्किल काम है, लेकिन सही तरीका पता हो तो वही काम आसान बन जाता है. नारियल के लड्डू की ये रेसिपी खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें स्वाद और टेक्सचर दोनों का बैलेंस बना रहता है.

कंडेंस्ड मिल्क की मदद से मिठास भी आती है और लड्डू आसानी से बंध भी जाते हैं, अगर आप त्योहार, गेस्ट या अचानक आई मीठे की क्रेविंग के लिए कुछ झटपट बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है. एक बार इस तरीके से बनाकर देखिए, हर बार यही तरीका अपनाना चाहेंगे.

जरूरी सामग्री
-नारियल का बुरादा – 2 कप
-कंडेंस्ड मिल्क – 1/2 कप
-इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
-घी – 1 बड़ा चम्मच
-दूध – 2-3 बड़े चम्मच
-बारीक कटे बादाम – सजाने के लिए

बनाने का तरीका
-सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें घी गर्म करें. अब इसमें नारियल का बुरादा डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक हल्का भूनें. ध्यान रखें कि नारियल का रंग नहीं बदलना चाहिए, बस उसकी नमी खत्म होनी चाहिए और खुशबू आने लगे.
-जब हल्की खुशबू आने लगे, तब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और धीमी आंच पर अच्छे से मिक्स करें. यही स्टेप लड्डू के स्वाद को खास बनाता है क्योंकि इसमें अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-अब इसमें इलायची पाउडर डालें और अगर मिश्रण थोड़ा सूखा लगे तो 2-3 चम्मच दूध डाल दें. इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण कड़ाही छोड़कर एक साथ इकट्ठा न होने लगे.
-इसके बाद गैस बंद करें और मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें. हल्का ठंडा होने दें, लेकिन पूरी तरह ठंडा न करें. जब हाथ से संभाल सकें, तब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल लड्डू बनाएं.
-अब इन लड्डुओं को सूखे नारियल के बुरादे में रोल करें और ऊपर से बादाम लगाकर सजाएं. तैयार हैं आपके सॉफ्ट और टेस्टी नारियल लड्डू.

परफेक्ट लड्डू बनाने के टिप्स
-आंच हमेशा धीमी रखें, वरना नारियल जल सकता है
-कंडेंस्ड मिल्क डालने के बाद लगातार चलाते रहें
-ज्यादा सूखा लगे तो ही दूध डालें
-लड्डू हमेशा हल्के गरम मिश्रण से ही बनाएं

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP