इत्र नगरी का नया धमाका! गॉडफादर की खुशबू ने जीता दिल, 5 दिनों तक महकेंगे कपड़े, कीमत भी कम

Share to your loved once


Last Updated:

Kannuaj Perfume: दुनियाभर में मशहूर कन्नौज की गलियां इन दिनों एक नई और अनोखी खुशबू से सराबोर हैं. इत्र व्यापारियों ने पारंपरिक सुगंधों को आधुनिक पसंद के साथ मिलाकर गॉडफादर नाम का एक नया इत्र तैयार किया है. यह इत्र न केवल अपनी खुशबू के कारण, बल्कि अपने नाम और टिकाऊपन की वजह से भी चर्चा का विषय बना हुआ है. जैस्मिन, मोगरा और चंदन जैसे देसी अर्क के इस मेल ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.

कन्नौज: दुनिया भर में अपनी खुशबू के लिए मशहूर इत्र नगरी कन्नौज एक बार फिर अपने एक अनोखे प्रयोग को लेकर चर्चा में है. सदियों पुरानी इत्र बनाने की परंपरा को आधुनिक रंग देते हुए यहां के एक व्यापारी ने ‘गॉडफादर’ नाम से एक ऐसी नई खुशबू तैयार की है, जिसने बाजार में आते ही धूम मचा दी है. इस इत्र में जैस्मिन, पचौली, मोगरा, चंदन और गुलाब जैसी पारंपरिक सुगंधों का ऐसा अनूठा मिश्रण है कि इसकी महक हर किसी को अपना दीवाना बना रही है.
खास बात यह है कि यह इत्र पुराने देसी अंदाज और आज के दौर की पसंद का एक बेहतरीन मेल है. यही वजह है कि यह हर उम्र के लोगों को आकर्षित कर रहा है.

किफायती दाम, 5 दिनों तक टिकने वाली खुशबू
‘गॉडफादर’ इत्र की सबसे बड़ी ताकत इसकी कीमत और इसका लंबे समय तक टिकने वाला असर है. आज के दौर में जहां ब्रांडेड परफ्यूम्स के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं यह खास इत्र मात्र 500 रुपये में 10 मिली की शीशी में उपलब्ध है. व्यापारी का दावा है कि एक बार कपड़ों पर लगाने के बाद इसकी खुशबू 4 से 5 दिनों तक बनी रहती है.

गर्मियों के पसीने पर भारी पड़ेगी इसकी ताजगी
इस इत्र को खासतौर पर गर्मियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. तेज धूप और पसीने के कारण अक्सर आम परफ्यूम की खुशबू उड़ जाती है, लेकिन ‘गॉडफादर’ आपको दिनभर ताजगी का अहसास कराता है. इसकी महक न तो सिर चढ़ने वाली तेज है और न ही इतनी हल्की कि तुरंत गायब हो जाए. यही कारण है कि ऑफिस जाने वाले लोग और कॉलेज के युवाओं के बीच इसकी मांग सबसे ज्यादा है.

स्थानीय बाजार में मची लूट, व्यापारियों के खिले चेहरे
कन्नौज के स्थानीय बाजार में ‘गॉडफादर’ इत्र को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. दुकानों पर इसकी डिमांड भी लगी बढ़ गई है. इत्र व्यापारियों का मानना है कि इस तरह के नए और दिलचस्प प्रयोग कन्नौज के इत्र उद्योग को एक नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होंगे.

क्या बोले इत्र व्यापारी?
इत्र व्यापारी शिवा त्रिवेदी बताते हैं कि यह प्रयोग सिर्फ बिजनेस बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि कन्नौज की पारंपरिक सुगंध कला को नई दिशा देने की एक कोशिश है. ‘गॉडफादर’ इत्र ने यह साबित कर दिया है कि अगर हमारी पुरानी विरासत में थोड़ा आधुनिक नवाचार जोड़ दिया जाए, तो स्थानीय उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP