Daily lucky horoscope 24 March 2026 | chaitra navratri 2026 sixth day lucky rashifal | दैनिक लकी राशिफल 24 मार्च 2026
Last Updated:
23 March Lucky Rashifal: कल 24 तारीख और दिन मंगलवार है और इस दिन मां दुर्गा की छठवी शक्ति मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाएगी. चैत्र नवरात्रि के छठवे दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो वृषभ, कर्क, कन्या समेत 5 राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है. इन राशियों का किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं और किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. आइए जानते हैं मंगलवार का दिन 5 राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

Daily Lucky Horoscope 24 March 2026: कल चैत्र नवरात्रि का षष्ठी तिथि है और इस दिन मां दुर्गा की छठवीं शक्ति मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है. साथ ही कल मंगलवार के दिन चंद्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि संचार करने वाले हैं और उत्तर दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन दोगुना फायदा देने वाल द्विपुष्कर योग, रवि नामक शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग का लाभ वृषभ, कर्क, कन्या समेत 5 राशियों को मिलने वाला है. इन राशि वालों का कल व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में आकर्षण बढ़ेगा और अंतर्ज्ञान शक्ति भी मजबूत होगी. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के छठवे दिन इन 5 राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 24 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के छठवे दिन कार्यक्षेत्र में टीम के साथ मिलकर आपने जो प्रयास किए हैं, उनके अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. आपको अचानक कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है, जिसका लाभ उठाना आपके लिए लाभकारी रहेगा. माता रानी की कृपा से ससुराल पक्ष और वैवाहिक जीवन में सब अच्छा रहेगा और जीवन में आगे बढ़ने के आपको कई मौके भी मिलेंगे. अगर आप काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो कल आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. कल परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपके लिए सुखद अनुभव रहेगा.
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 24 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के छठवे दिन कर्क राशि वालों को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है और अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. माता रानी की कृपा से कल आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं. इस राशि के छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो कल इस दिशा में उनको सफलता मिल सकती है. साथ ही अगर आप लंबे समय से किसी मित्र से बातचीत करने के बारे में सोच रहे हैं तो कल सही समय है. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपको नए संपर्क बनाने और नए अवसरों की तलाश करने में मदद मिलेगी.
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 24 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के छठवे दिन कन्या राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. कल माता रानी की कृपा से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और नवरात्रि की वजह से माता पिता के साथ माता रानी के मंदिर जाने का मौका मिल सकता है. अगर आप किसी वित्तीय योजना पर विचार कर रहे हैं तो कल आप उसे और भी बेहतर दिशा में ले जा सकते हैं. अपने मन की बातों को लिखना या किसी के साथ साझा करना आपकी सोच को एक नया दृष्टिकोण देगा. अगर आप मकान व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो कल माता रानी की कृपा से आपको सफलता मिलेगी.
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 24 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के छठवे दिन वृश्चिक राशि वालों को मां दुर्गा की कृपा से धन प्राप्ति के मार्ग मिलेंगे और भाग्य के सहयोग से नौकरी पेशा व व्यापारियों को तरक्की के अवसर मिलेंगे. अगर आप किसी आइडिया पर काम कर रहे हैं या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं, तो कल का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी. बच्चे या युवा सदस्य आपके प्रति अधिक संवेदनशील होंगे, उनकी जरूरतों को समझना और उनका साथ देना पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करेगा.
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 24 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के छठवे दिन धनु राशि वालों को माता रानी की कृपा से कई विवादों से मुक्ति मिलेगी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे. कल लव पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको खुशी और संतुष्टि देगा. साथ ही भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में चल रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी और अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा. धनु राशि वालों का कल माता रानी की कृपा से व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में आकर्षण बढ़ेगा और अंतर्ज्ञान शक्ति भी मजबूत होगी. कल किसी पुराने दोस्त से मिलने का अवसर मिलेगा.
About the Author
पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें