‘इतना सख्त होने की जरूरत नहीं’, गौतम गंभीर हैं ‘RUDE’? सौरव गांगुली ने कह दी बड़ी बात
Last Updated:
sourav ganguly advice to gautam gambhir: सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को एक सलाह दी है. ‘दादा’ का कहना है कि गंभीर दिल के बहुत साफ और अच्छे इंसान हैं, इसलिए उन्हें जीत की जिद में इतना कठोर और सख्त होने की जरूरत नहीं है. बता दें कि गौतम गंभीर का व्हाइट बॉल क्रिकेट में हेड कोच का कार्यकाल तो शानदार रहा है. भारत दो वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठा चुका है, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में उन्हें जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है.

गौतम गंभीर को सौरव गांगुली ने दी सलाह.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की छवि बेहद गंभीर मानी जाती है. वह आमतौर पर बेहद गंभीर दिखाई देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी सख्त और कठोर समझा जाता है. इसी को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान और बल्लेबाज सौरव गांगुली ने भारतीय कोच को एक सलाह दी है. गांगुली ने कहा कि उन्हें बहुत अधिक कठोर बनने की जरूरत नहीं है. गांगुली ने बताया कि गौतम गंभीर दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन जीत की जिद में वह खुद को ज्यादा रूड न बनाएं.
गांगुली ने ‘रेवस्पोर्ट्स’ से बात करते हुए कहा, ‘गौतम थोड़े सख्त मिजाज के हो सकते हैं, लेकिन वे एक सच्चे फाइटर हैं. मैं उनके साथ खेला हूं और जानता हूं कि वे एक अच्छे इंसान हैं. उन्हें अपनी टीम के लिए जीतने का जुनून है और वे खिलाड़ियों से ज्यादा टीम वर्क पर भरोसा करते हैं, जो बहुत अच्छी बात है.’ बता दें कि गौतम गंभीर भारत के इकलौते ऐसे कोच हैं, जिनकी देखरेख में टीम ने दो ICC खिताब जीते हैं, लेकिन उनकी चर्चा अक्सर दो वजहों से ज्यादा होती है. पहला कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहुत आक्रामक नजर आते हैं. दूसरा उन्हें खिलाड़ियों के साथ अक्सर गंभीर रूप में देखा जाता है.
गौतम गंभीर को सौरव गांगुली ने दी सलाह.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें