गुमला में स्वाद का नया ठिकाना! बीटेक के बाद शुरू किया रेस्टोरेंट, आज बन गया लोगों की पहली पसंद

Share to your loved once


Last Updated:

Gumla Famous Restaurant: आज के इस आधुनिक युग में लोग घर से ज्यादा बाहर टेस्टी, जायकेदार, मसालेदार खाना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में हाल के दिनों में होटल, रेस्टोरेंट में खाने का ट्रेंड दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है. ऐसे तो जिले में कई सारे होटल व रेस्टोरेंट हैं, जो अपने स्वाद व रेट के कारण काफी फेमस होते हैं. ऐसे में बता दें कि गुमला शहर के डीएसपी रोड में न्यू द जायका फास्ट फूड एंड फैमिली रेस्टोरेंट के यहां मिलने वाला टेस्टी व लजीज खाना लोगों को खूब भा रहा है.

इस रेस्टोरेंट के संचालक बीटेक मिथलेश साहू हैं, जिन्हें खाने-पीने का काफी शौक रहा है. जिन्होंने बीटेक करने के बाद अपने शौक को पूरा करने के लिए रेस्टोरेंट खोलकर लोगों को टेस्टी व लजीज खाना उपलब्ध करा रहे हैं व घर बैठे महीने हजारों रुपए कमा रहे हैं.

न्यू द जायका फास्ट फूड एंड फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक मिथलेश साहू ने लोकल 18 को बताया कि शुरू से ही मेरा प्लान बिजनेस करना था. लेकिन मेरी पढ़ाई कंप्लीट नहीं हुई थी. मैं रांची में बीटेक कर रहा था. बिजनेस की सोच के साथ गुमला शहर के डीएसपी रोड में दुकान बनाकर रखी थी कि पढ़ाई कंप्लीट होगी तो बिजनेस स्टार्ट करूंगा. वहीं बीटेक कंप्लीट होने के बाद सोचा कि कौन सा बिजनेस करूं. फिर मैंने सोचा कि आजकल लोग खाने-पीने के बहुत शौकीन हैं और मुझे भी खाने का काफी शौक रहा है. इसलिए मैंने होटल खोलने की सोची.

इनके पास बंगाल के कुशल कारीगर हैं, जिन्हें लगभग 15 सालों का अनुभव है. वे रांची के बड़े रेस्टोरेंट में भी कई साल काम कर चुके हैं. जो विभिन्न प्रकार के काफी टेस्टी आइटम बनाते हैं. लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यहां चाइनीज फास्ट फूड, साउथ इंडियन डिश, नाश्ता-भोजन आदि की भी उचित व्यवस्था है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे खुल जाता है. सुबह नाश्ते में इडली, डोसा, सांभर, वड़ा मिलता है. उसके बाद फास्ट फूड आइटम जैसे चिल्ली, चाऊमीन, फ्राइड राइस, बिरयानी, रोटी, चावल आदि शुरू हो जाता है. उन्होंने आगे बताया कि हमारे यहां तवा रोटी 5 रुपए पीस, वेज थाली 40 रुपए, अंडा चावल 50 रुपए, चिकन चावल 60 रुपए, लच्छा पराठा विथ चिकन 70 रुपए, मछली चावल 70 रुपए मिलते हैं.

रेस्टोरेंट का स्पेशल आइटम चिकन बिरयानी फुल प्लेट 180 रुपए में उपलब्ध है. मिनिमम 200 रुपए तक के ऑर्डर पर 3 किमी तक फ्री होम डिलीवरी की भी सुविधा उपलब्ध है. रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक खुला रहता है. होटल में बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी मनाने के लिए भी उचित स्थान है और कैटरिंग के लिए भी संपर्क कर सकते हैं.

यहां खाना खाने पहुंचे रोहित कुमार सिंह ने बताया कि’ मैं बाहर का रहने वाला हूं और गुमला में जॉब करता हूं. वर्तमान में गोकुल नगर, गुमला में रहता हूं. अकेला रहने के कारण मैं होटलों में ही खाता हूं और अब तक जिले के बहुत सारे होटल और रेस्टोरेंट में खाना खा चुका हूं. लेकिन यहां का रेट और टेस्ट काफी अच्छा है और क्वांटिटी व क्वालिटी दोनों बेस्ट हैं. इसीलिए यहां आना पसंद करता हूं’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP