गर्मी में बार-बार फट रहा है दूध? जानिए ये आसान किचन टिप्स, जिससे दिनभर ताजा रहेगा दूध, नहीं होगा नुकसान

Share to your loved once


Last Updated:

Milk Storage Tips Summer: गर्मियों के मौसम में दूध का जल्दी खराब होना एक आम समस्या बन जाती है, जिससे खाने-पीने की चीजें खराब होने के साथ पैसे और मेहनत का नुकसान भी होता है. ज्यादा तापमान के कारण सुबह लाया गया दूध भी कुछ ही घंटों में फट सकता है. ऐसे में सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है. उबालकर ठंडा करना, फ्रिज में रखना और साफ बर्तनों का इस्तेमाल जैसे छोटे-छोटे उपाय दूध को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करते हैं. इन आसान किचन टिप्स को अपनाकर आप गर्मियों में दूध को सुरक्षित रख सकते हैं.

भीलवाड़ा – गर्मियों का मौसम शुरू होते ही किचन से जुड़ी कई परेशानियां बढ़ जाती हैं, जिनमें सबसे आम समस्या होती है दूध का जल्दी खराब हो जाना या फट जाना है. सुबह ताजा लाया गया दूध भी कई बार दोपहर या शाम तक फट जाता है, जिससे न सिर्फ खाने-पीने की चीज खराब होती है बल्कि पैसे और मेहनत दोनों का नुकसान होता है. खासकर जब तापमान बहुत ज्यादा होता है और दूध को सही तरीके से स्टोर नहीं किया जाता, तब यह समस्या और बढ़ जाती है. कई घरों में यह रोज की परेशानी बन जाती है कि कब दूध उबाला जाए और कब फ्रिज में रखा जाए, ताकि वह खराब न हो.

असल में गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. यही बैक्टीरिया दूध को खट्टा करते हैं और उसे फाड़ देते हैं. अगर दूध को बार-बार बाहर रखा जाए या लंबे समय तक खुले में छोड़ दिया जाए, तो उसमें बैक्टीरिया और तेजी से पनपते हैं. इसके अलावा गंदे बर्तन में दूध रखने या ठीक से उबाल न करने की वजह से भी दूध जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए यह जरूरी है कि दूध को संभालने और स्टोर करने के सही तरीके अपनाए जाएं, ताकि इसकी गुणवत्ता बनी रहे.

दूध को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए सबसे जरूरी है कि उसे अच्छे से उबालकर तुरंत ठंडा किया जाए और फिर फ्रिज में रखा जाए. कई लोग दूध को उबालने के बाद उसे बाहर ही छोड़ देते हैं, जिससे वह जल्दी खराब हो जाता है. इसके अलावा दूध को हमेशा ढककर रखना चाहिए, ताकि उसमें धूल या अन्य कण न जाएं. एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि दूध निकालने के लिए हमेशा साफ चम्मच या बर्तन का इस्तेमाल करें, क्योंकि थोड़ी सी गंदगी भी दूध को खराब कर सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दूध को ज्यादा समय तक फ्रेश रखने के लिए एक आसान घरेलू उपाय भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. जब आप दूध उबालते हैं, तो उसमें एक छोटा चम्मच चीनी डाल दें. यह छोटा सा उपाय दूध को जल्दी खराब होने से बचाने में मदद करता है. चीनी डालने से दूध का स्वाद भी ज्यादा नहीं बदलता, लेकिन उसकी ताजगी थोड़ी देर तक बनी रहती है. यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए बहुत काम का है, जिन्हें बार-बार दूध फटने की समस्या का सामना करना पड़ता है.

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो गर्मियों में भी दूध को लंबे समय तक सुरक्षित और ताजा रखा जा सकता है. सही समय पर उबालना, तुरंत ठंडा करना, फ्रिज में स्टोर करना और साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. साथ ही, बार-बार दूध को बाहर निकालकर रखने से बचना चाहिए. इन आसान टिप्स को अपनाकर आप न सिर्फ दूध को खराब होने से बचा सकते हैं, बल्कि अपने किचन की बड़ी टेंशन को भी कम कर सकते हैं और रोजाना होने वाले नुकसान से राहत पा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP