वेंकटेश अय्यर नहीं RCB से नंबर 3 पर खेलेगा ये धाकड़!… अश्विन ने बताया क्यों?

Share to your loved once


आईपीएल में टीम वही जीतती है, जिसमें संतुलन के साथ फॉर्म वाले सही खिलाड़ी को चुना जाए और मौका दिया जाए. भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में आरसीबी के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है, इसमें उन्होंने एक ऐसा फेरबदल किया है जो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है.

दरअसल अश्विन ने सबसे बड़ा फैसला नंबर 3 को लेकर लिया, जहां उन्होंने इंग्लैंड के धाकड़ जैकब बेथेल को जगह दी और वेंकटेश अय्यर को अपनी टीम से बाहर रखा है. बेथेल वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़कर सुर्खियां बटोरी थीं.

आईपीएल में भी बेथेल ने अपनी झलक दिखा दी है. अब तक खेले गए दो मुकाबलों में उन्होंने 67 रन बनाए हैं और आरसीबी के लिए एक मजबूत मिडिल ऑर्डर विकल्प बनकर उभरे हैं. अश्विन का मानना है कि आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की विदेशी ताकत सबसे दमदार नजर आती है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि फिल सॉल्ट, बेथेल, टिम डेविड और रोमारीयो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी किसी भी टीम को मजबूत बना सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि जोश हेजलवुड की शुरुआती गैरमौजूदगी आरसीबी के लिए नुकसान नहीं, बल्कि ये एक मौका साित हो सकता है, क्योंकि टीम सॉल्ट और बेथेल दोनों को मौका दे सकता है और हेजलवुड के लौटने के बाद फॉर्म के आधार पर फैसला लिया जा सकता है.

कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई वाली इस टीम को लेकर अश्विन काफी आश्वस्त दिखे. उनका मानना है कि आरसीबी अब सिर्फ एक-दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रही, बल्कि टीम में गहराई और विकल्प दोनों मौजूद हैं. अश्विन ने कहा कि आरसीबी के पास अगले दो साल में एक और खिताब जीतने की क्षमता है. टीम का बैलेंस शानदार है और यह टॉप-2 में पहुंचने की पूरी ताकत रखती है. गेंदबाजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि टीम के पास लचीलापन है. जरूरत पड़ने पर मंगेश यादव की जगह जैकब डफी या फिट होने पर हेजलवुड को शामिल किया जा सकता है.

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारीयो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मंगेश यादव, यश दयाल
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP