यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में बादलों की परेड जारी, तापमान में आई गिरावट, जानें ताजा अपडेट

Share to your loved once


UP Weather Live : उत्तर प्रदेश में मौसम का उलटफेर जारी है. बीते दिनों से बारिश और आंधी के बाद अब फिर यूपी में मौसम सामान्य हो गया है.लेकिन आने वाले दिनों में फिर यूपी में काले बादलों की परेड नजर आएगी. भारतीय मौसम विभाग ने इसको लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक,अगले 3 दिन बाद फिर प्रदेश के दोनों ही संभाग में बूंदाबांदी होगी. ये दौर भी दो से तीन दिनों तक चलेगा.

मथुरा में बदला मौसम, बूंदाबांदी शुरू

मथुरा में मौसम ने अचानक करवट ली है. बादलों की ओट में सूर्य देव छिप गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है. हालांकि इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि फसलों को नुकसान की आशंका के चलते उनके चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही है.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक,23 मार्च को  यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम सामान्य होगा. इस दौरान धूप भी खिली रहेगी. 24 और 25 मार्च को भी प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहेगा. फिलहाल मौसम विभाग ने तीन दिनों तक सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. वहीं 26 मार्च से पश्चिमी यूपी में बादलों की परेड नजर आएगी.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, अंबेडकर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, संभल, उन्नाव, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मैनपुरी, अलीगढ़, झांसी, आगरा, मथुरा और आस पास के जिलों में आज आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिली रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

26 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि  26 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. बताते चलें कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस का उछाल आने की संभावना है.

लखनऊ में आसमान होगा साफ
सोमवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आसमान साफ होगा.इस दौरान सुबह से धूप खिली रहेगी. मौसम विभाग का अनुमान है आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.आने वाले 2 से 3 दिनों में इसमें धीरे धीरे और उछाल आएगा.

नोएडा में तीन दिन बाद बदलेगा मौसम
बात दिल्ली से सटे नोएडा की करें तो अगले तीन दिन बाद फिर नोएडा में आसमान छाएंगे.इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी होगी.वहीं सोमवार को मौसम साफ रहेगा.मौसम विभाग का अनुमान है आज न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP