एटा में शहतूत के पेड़ पर मिली लाश, कानपुर में सड़क हादसा, दो की मौत

Share to your loved once


एटा में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया कैंटर, चालक की मौत
एटा जिले में आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकराई कैंटर गाड़ी. कैंटर चालक की दर्दनाक मौत, एक अन्य घायल. कैंटर चालक जगत सिंह (56 वर्ष) निवासी भीमनगर सुतमील अलीगंज की मौके पर मौत. अजय निवासी रुस्तमपुर गम्भाना अलीगंज हादसे में घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायल को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, इलाज जारी. जानकारी के अनुसार कैंटर अलीगढ़ से बोन कंपनी की ब्रेड लेकर एटा के मलावन जा रही थी, तभी चालक को नींद का झोंका आने से हादसा हो गया. घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर घनश्याम के पास रेलवे क्रॉसिंग समीप की है.

हापुड़ में रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई
हापुड़ जिले में तेज रफ्तार रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई. हादसे में बस चालक की मौत. 9 यात्री घायल. पुलिस ने घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 की घटना.

एटा में शहतूत के पेड़ पर लटकती मिली लाश
एटा जिले में शहतूत के पेड़ पर लटका मिला नवविवाहिता का शव,इलाके में मचा हड़कंप. हत्सारी गांव के बाहर 22 वर्षीय नवविवाहिता चांदनी का शव दुपट्टे के सहारे पेड़ पर लटका मिलने से फैली सनसनी. मासूम बेटी के सिर से उठा मां का साया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस. परिजनों ने मृतका के प्रेमी पर लगाया हत्या का गंभीर आरोप. परिजनों के अनुसार मृतका पूर्व में भी घर से सामान लेकर जा चुकी थी प्रेमी के साथ. पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी,पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की कही बात.

कानपुर में भीषण सड़क हादसा
कानपुर जिले में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत. कुंभी दूध फैक्ट्री के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर. डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसी कार. हादसे में 4 लोग घायल, 2 ने तोड़ा दम. मृतकों में हिमांशु केसरवानी व रवि शामिल. घायलों को अस्पताल में भर्ती, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना.

प्रयागराज में चाइनीज मांझे से घायल हुआ वकील
प्रयागराज जिले में प्रतिबंध के बावजूद भी चीनी मांझे का प्रयोग नहीं बंद हो रहा है. हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता आशुतोष ओझा चाइनीज मांझे से हुए घायल. शनिवार को बांगड़ धर्मशाला के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आ गये. अधिवक्ता ने हाथ से मांझे को पकड़ लिया, जिसके चलते गले में गहरा घाव होने से बच गया. लेकिन गले में कई जगह कट के निशान और हाथ भी कट गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अधिवक्ता आशुतोष ओझा को घर भेज दिया.

लखनऊ में 6 साल की बच्ची का मांझे से कटा गला
लखनऊ में खतरनाक मांझे की चपेट में आई 6 वर्षीय अबीहा फातिमा. पिता की बाईक पर आगे बैठी अबीहा मांझे का शिकार बनी. मासूम बच्ची की गर्दन पर लगे 10 टांके. कैसरबाग में ओडियन सिनेमा के पास रहने वाले खलील अहमद की 6 साल की बेटी अबीहा खतरनाक मांझे का शिकार बनी. बाइक पर पिता के जा रही मासूम मांझे का शिकार बनी. बाइक पर आगे बैठी अबीहा चार बत्ती चौराहे के पास मांझे का शिकार बनी।
पतंग का मांझा अबीहा की गर्दन और हाथ में उलझ गया. खलील अहमद ने बाइक रोकी तो मांझा उनकी बेटी के हाथ और गर्दन पर घाव बन चुका था. खलील अहमद बेटी को बलरामपुर अस्पताल ले गए जहां अबीहा की गर्दन में दस टांके लगे.

इटावा में डबल डेकर बस से टकराई कंटेनर
इटावा जिले में कानपुर हाईवे पर दिखा रफ्तार का कहर. डबल डेकर बस कंटेनर से टकराई. आधा दर्जन से अधिक बस यात्री घायल. एक की मौत,दो अन्य गंभीर रुपाने घायल. एक को नाजुक हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया. दिल्ली से कानपुर जा रही थी डबल डेकर बस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया. इटावा जिले में कानपुर हाईवे पर मानियामऊ गांव के पास हुआ हादसा.

बलरामपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन में भक्तों की भीड़
बलरामपुर जिले में शक्तिपीठ देवीपाटन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़. बाबा रतननाथ की शोभायात्रा के स्वागत में उमड़े श्रद्धालु. प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि को पहुंचती हैं शोभायात्रा. नेपाल के दांग चौघडा से आती है शोभायात्रा.

सोनभद्र में दिखा तेज रफ्तार का कहर
सोनभद्र जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर. हादसे में दोनों बाईकों पर सवार चार युवक हुए घायल ,एक की हालत गंभीर. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मधुपुर सीएचसी पहुंचाया गया. राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे की घटना.

इटावा में कार ने बाइक में टक्कर, एक की मौत
इटावा जिले में बेकाबू कार ओर बाइक में टक्कर. एक युवक की मौत,दूसरा घायल. एम्बुलेंस के देरी से आने पर युवक की तड़प-तड़पकर हुई मौत. दूसरे घायल को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल भेजा गया. इटावा जिले के भरथना इलाके के गिरधारीपुरा की घटना.

बागपत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग
बागपत जिले में रिम धुरे व टायरों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू. फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का भारी नुकसान. आग लगने का स्पष्ट नहीं हुआ कारण. बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र का मामला.

हापुड़ में तेज रफ्तार कार पलटी
हापुड़ जिले में हाईवे पर रफ्तार का कहर. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी. कार चालक 25 वर्षीय लड़की की मौत. कार का टायर फटने से हादसे की आशंका. दिल्ली से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जाते हुए हुआ हादसा. हादसे का लाइव CCTV फुटेज आया सामने. हापुड़ के दिल्ली लखनऊ हाईवे 9 की घटना.

बहराइच में तेंदुए ने किया महिला पर हमला
बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से हुई घायल. खेत जाते वक्त महिला पर तेंदुए ने किया हमला. घायल महिला को परिजनों ने ईलाज के लिए मोतीपुर सीएचसी में कराया भर्ती. खैरीघाट थाना दलजीतपुरवा गाँव का मामला.

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी
लखनऊ में देर रात काकोरी क्षेत्र में किसान पथ पर सड़क हादसा हो गया. तेज़ रफ़्तार कार बेक़ाबू होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी. कार सवर पांच लोग गंभीर रूप से घायल. दो घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. सभी पांच घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. कार चला रहे ज़ीशान लाला समेत चार की हालत गंभीर. आगरा से लखनऊ लौटते समय हुआ हादसा. ट्रक ड्राईवर मौके पर ट्रक छोड़कर हुआ फ़रार. समदा चौकी के पास उदित खेड़ा के नजदीक हुआ हादसा.

महिला गार्ड से लूट करने वाले बदमाश का एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला गार्ड से मोबाइल लूटने वाला बदमाश देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार. मुठभेड़ के दौरान बदमाश अर्जुन रावत के पैर में लगी गोली.चेकिंग के दौरान घिरने पर अर्जुन ने पुलिस टीम पर चलाई थी गोली. जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ अर्जुन रावत. महिला गार्ड से लूटी गई चेन ,वारदात में इस्तेमाल बाइक, तमंचा – कारतूस और 1200 रुपए आरोपी से बरामद. आरोपी के खिलाफ पहले से आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. देर रात थाना पीजीआई इलाके सेक्टर 15 नहर रोड पर हुई मुठभेड़. घायल बदमाश को ट्रामा सेंटर पीजीआई में भर्ती कराया गया. 20 मार्च को महिला गार्ड प्रीति सिंह से हुई थी मोबाइल लूट. मोबाईल लूट का सीसीटीवी फुटेज हुआ था वायरल. फुटेज के आधार पर हुई थी लुटेरे अर्जुन रावत की शिनाख्त हुई थी.

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
बाराबंकी जिले में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़. 10 हज़ार का इनामिया उस्मान मुठभेड़ में हुआ घायल. उस्मान पर जिले के विभिन्न थानों में कुल 10 मुकदमे हैं दर्ज. उस्मान के पास से अवैध तमंचा 315 और ज़िंदा कारतूस हुआ बरामद. मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरौली मोड़ के पास चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़.

बस्ती में लेडी डॉन और दो तस्कर गिरफ्तार
बस्ती जिले में एसपी ऑफिस के सामने न्याय मार्ग से नशे की कारोबारी लेडी डॉन और उस के दो बेटों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. इनके पास से 113 ग्राम स्मैक और एक लाख नगद पुलिस ने बरामद किया है. इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. बता दें कि पकड़ी गई नशे की कारोबारी राजकुमारी देवी और उस के दो बेटे दीपक कुमार और शिवांश गुप्ता एसपी ऑफिस के सामने काफी समय से नशे का कारोबार कर रहे थे. मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबारी के ठिकाने पर छापा मार कर तीन तस्करों को अरेस्ट किया. इनके पास से 113 ग्राम स्मैक और नशे के कारोबार से कमाये एक लाख नगद पुलिस ने बरामद किया है. यह महिला एसपी ऑफिस के ठीक सामने फोटोकॉपी की दुकान चलाती थी और उसी की आड़ में स्मैक का कला कारोबार करती थी.

बरेली में नाले से मिला गोवंश का अवशेष
बरेली जिले में नाला से गोवंश के अवशेष बरामद. हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा किया. नाला से जेसीबी की मदद से गोवंश के अवशेष निकलवाए गए. एसएसपी ने पुलिस की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की. दो सब इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड. एसआई उमेश कुमार एसआई अमित कुमार सस्पेंड. सिपाही मोहम्मद सलीम, पप्पू राम, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार और अरुण कुमार को निलंबित किया गया. पुलिस ने अज्ञात गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू की. थाना इज्जत नगर के फरीदापुर गांव का मामला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP