ये बहुत मुश्किल है…आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने किया बड़ा ऐलान, संन्यास पर फैंस को दिया अपडेट
Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग के चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्या चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आखिरी बार टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे ये सवाल हर किसी के मन में है. तमिल अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने इस महान क्रिकेटर से 60 साल तक खेलते रहने की गुजारिश की है. जवाब में धोनी ने कहा कि वो कोशिश करेंगे.

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास पर क्या कहा
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी भले ही अपने शानदार क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर हों, लेकिन उनके फैंस अभी उन्हें अलविदा कहने के लिए तैयार नहीं हैं. खासतौर पर तमिल अभिनेता शिवकार्तिकेयन चाहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के इस दिग्गज खिलाड़ी को 60 साल की उम्र तक खेलते रहना चाहिए. क्या ये सीजन उनका इस टीम और टूर्नामेंट का आखिरी साल होगा. इसे लेकर हर तरफ सवाल उठ रहे हैं. धोनी ने अब तक इसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया है.
इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास की खबर हर सीजन में उठती है. पिछले 5 सीजन से इसे वो हर बार टालते जा रहे हैं. साल 2020 में धोनी ने आईपीएल 2020 के दौरान रिटायरमेंट के सवाल पर जवाब दिया था, “बिल्कुल नहीं!”. और आज तक उनका दिया गया ये जवाब हर जगह हर कोई इस्तेमाल करता है. हर सीजन में ये अटकलें लगती रही हैं कि क्या ये उनका आखिरी सीजन होगा.
View this post on Instagram