एक खेत से दोहरी कमाई, गन्ने के साथ उगाएं उड़द और मूंग, सह-फसली खेती से बढ़ेगी आमदनी
Krishi News: जायद सीजन को लेकर कृषि विभाग ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए विशेष योजना बनाई है. उप निदेशक कृषि पुरुषोत्तम कुमार मिश्र ने बताया कि गन्ने के साथ सह-फसली खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके तहत किसानों को उड़द और मूंग के 20 किलो प्रति हेक्टेयर तक निशुल्क बीज दिए जाएंगे, जिससे एक ही खेत से दोहरी आय मिल सके. विभाग ने बताया कि दलहन फसल से मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और गन्ने की कटाई से पहले नकद आमदनी भी होगी. वहीं मक्का और बाजरा की खेती करने वाले किसानों को भी अनुदान दिया जा रहा है. मक्का बीज पर 50 प्रतिशत या अधिकतम 150 रुपये प्रति किलो की छूट मिलेगी. किसान ऑनलाइन बुकिंग कर गोदामों से बीज प्राप्त कर सकते है.
