पटना-गया फोरलेन का स्वाद: मात्र ₹25 में भर जाएगा पेट, यहां लिट्टी-चोखा के लिए लाइन लगाते हैं लोग, जानें खासियत

Share to your loved once


Last Updated:

पटना-गया फोरलेन पर नदवां स्थित ‘विजय मिष्ठान भंडार’ अपने जायकेदार लिट्टी-चोखे के लिए मशहूर है. मात्र ₹25 में मिलने वाली एक प्लेट लिट्टी न केवल पेट भरती है, बल्कि अपने अनूठे स्वाद से लोगों का दिल भी जीत लेती है. यहां लिट्टी के अलावा रबड़ी और ब्रेड-मक्खन का भी जबरदस्त क्रेज है.

ख़बरें फटाफट

पटनाः देश में अलग-अलग क्षेत्र का खान पान अलग-अलग होता है. कहीं का इडली डोसा प्रसिद्ध है तो कहीं का भेल पूरी. हालांकि, बिहार की जनता के दिलों पर लिट्टी चोखा राज करता है. यह ऐसा डिश है, जिसका स्वाद बिहारी बड़े चाव से लेते हैं. राज्य में हर चौक पर लिट्टी और चोखा का स्वाद मिल ही जाता है. यह डिश बहुत महंगा भी नहीं होता है कि स्वाद न लिया जाए. आप अलग अलग जगहों पर बहुत लिट्टी चोखा खाए होंगे, लेकिन गया पटना फोर पर विजय मिष्ठान के लिट्टी चोखा का स्वाद एक बार चख लिया तो वहां आप बार बार आयेंगे.

दरअसल, गया- पटना 4 लेन नई नवेली सड़क है. पटना और गया दो प्रमुख शहरों के लिए हर दिन लाखों गाड़ियां इस रास्ते जाती है. अब ऐसे में इसी सड़क पर नदवां में विजय मिष्ठान भंडार का लिट्टी चोखा बहुत ही प्रसिद्ध है. दो लिट्टी खा लिया तो एकदम पेट फुल हो जाएगा. लिट्टी – चोखा का स्वाद ऐसा होता है कि एक बार खा लिया तो पेट भरने के साथ साथ दिल भी गदगद हो जाएगा. यही कारण है कि हर दिन इस दुकान में सुबह से रात तक भारी भीड़ जुटती है. लिट्टी चोखा खाने के लिए कम से कम 5 मिनट तक तो इंतजार करना ही पड़ता है.

एक प्लेट की कीमत बस इतनी 
एक प्लेट लिट्टी-चोखा की कीमत 25 रुपए होती है. हालांकि, पेट भरने के लिए यह काफी है. यह दुकान सिर्फ लिट्टी चोखा के लिए ही मशहूर नहीं, बल्कि यहां का ब्रेड मक्खन भी काफी मशहूर है. एक ग्राहक ने ही बताया कि यह दुकान एक गुमटी से शुरू हुई थी. जिस वक्त छोटी सी दुकान ब्रेड मक्खन से शुरू हुई तो ऐसा बिल्कुल ही नहीं लगा था कि इस दुकान की पहुंच इतनी बढ़ जाएगी कि खाने को इंतजार करना पड़ेगा. पहले यह दुकान पुरानी सड़क के किनारे थी और वहीं से इसकी पहचान शुरू हुई, जो अब एक ब्रांड बन चुकी है. एक छोटी सी शुरुआत अब एक बड़ी पहचान बन चुकी है.

‘लिट्टी चोखे खा लिया तो…’ 
पटना से घर लौट रहे ग्राहक शिवांश ने Local 18 से कहा कि हम जब कभी पटना से घर जहानाबाद लौटते हैं तो इस दुकान के लिट्टी चोखा का स्वाद जरूर लेते हैं. यह बहुत पुरानी दुकान है. हालांकि, इस दुकान के लिट्टी और चोखे का स्वाद जबरदस्त रहता है. लिट्टी का आकार भी बहुत ही बड़ा होता है, जिस कारण आप यदि एक जोड़ा लिट्टी चोखा खा लिया तो पेट ही भर जाता है. यहां सिर्फ लिट्टी और चोखे ही नहीं, बल्कि यहां की रबड़ी और ब्रेड मक्खन भी काफी मशहूर है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP