Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों सावधान! आज इतना खर्च होगा…भन्ना जाएगा दिमाग, गुप्त योजनाओं के लिए दिन शुभ
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 23 March 2026 : मेष राशि के लिए आज प्यार और रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत हो सकती है. प्रेम संबंधों में धैर्य की जरूरत है. परिवार में माहौल सामान्य रहेगा. कोई भी ऐसा निर्णय न लें, जो आपको नुकसान पहुंचाए. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज ऋतु बसंत और माष चैत्र है. तिथि पंचमी, नक्षत्र कृतिका, पक्ष शुक्ल और योग विशकुंश है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 23 March 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है. पैसे खर्च करते वक्त सावधानी रखें. अनावश्यक खर्च से बचें. निवेश से लाभ होगा. रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव होता रहेगा. आवेग में आकर कुछ भी कहने से बचें. सेहत सामान्य रहेगी. नींद पूरी न होने की वजह से ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है. फोन ज्यादा न चलाएं. पर्याप्त नींद लें और पानी पिएं. भगवान शिव की आराधना करना आज आपके लिए फलदायक साबित होगा.
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज ऋतु बसंत और माष चैत्र है. तिथि पंचमी, नक्षत्र कृतिका और पक्ष शुक्ल है. योग विशकुंश है. सूर्योदय 6.22 पर और सूर्यास्त 6.33 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.05 मिनट से 12.52 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7.53 से 8.25 तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ काम नहीं करें. दिशाशूल पूर्व में है.
चंद्रमा से रहें सावधान
कैसी रहेगी आर्थिक स्थित
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज जीवनसाथी से खुलकर बातचीत हो सकती है. प्रेम संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है. आवेश में आकर कुछ भी कहने से बचें. घर में किसी सदस्य की चिंता हो सकती है. शांत और संतुलित व्यवहार रखें. कोई भी ऐसा निर्णय न लें, जो आपको नुकसान पहुंचाए. आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी. अचानक से खर्च बढ़ने के संकेत हैं. निवेश या विदेश से जुड़े कामों से लाभ होगा. नौकरी और करियर में काम का दबाव बन सकता है. गुप्त योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें