‘धुरंधर 2’ ने ताजा कीं पुरानी यादें, फिल्म में गाना देख इमोशनल हुईं सोनम खान, गाने में बदले थे 7 बार कॉस्ट्यूम
Last Updated:
एक्ट्रेस सोनम खान ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ में मशहूर गाना ‘ओए ओए’ दोबारा सुनकर अपनी पुरानी यादें ताजा कीं. उन्होंने खुलासा किया कि वे फिल्म ‘त्रिदेव’ के लिए पहली पसंद नहीं थीं और उन्हें आखिरी वक्त पर कास्ट किया गया था. सोनम ने बताया कि उस दौर में सोशल मीडिया न होने के बावजूद यह गाना इतना पॉपुलर हुआ कि लोग पब्लिक प्लेस पर एक-दूसरे को ‘ओए ओए’ कहकर बुलाने लगे थे. सोनम खान शूटिंग का किस्सा भी सुनाया और बताया कि कि एक ही गाने के लिए उन्हें कई बार ड्रेस बदलनी पड़ी थी.
नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनम खान को पुरानी यादों में ले गई. दरअसल, 1995 की मूवी ‘त्रिदेव’ का सदाबहार गाना ‘ओए ओए’ फिल्म में इस्तेमाल किया गया है, जिसे बड़े पर्दे पर दोबारा देखकर सोनम काफी इमोशनल और खुश नजर आईं. (फोटो साभार: Instagram@sonamkhan_72)
सोनम खान ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात बयां करते हुए बताया कि जैसे ही उन्होंने थिएटर में यह गाना सुना, उनके सामने वो सारा दौर एक फिल्म की तरह घूमने लगा. उन्होंने अपने फैंस के साथ उन अनसुने किस्सों को शेयर किया जो आज से करीब 30-32 साल पहले ‘त्रिदेव’ की शूटिंग के दौरान घटे थे. (फोटो साभार: Instagram@sonamkhan_72)
सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि सोनम इस फिल्म के लिए पहली पसंद थीं ही नहीं. उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें बिल्कुल आखिरी वक्त पर इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था. उस समय वह हैदराबाद में यश चोपड़ा की फिल्म ‘विजय’ की शूटिंग में बिजी थीं और वहां से सिर्फ मुहूर्त के लिए आई थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें इस गाने का हिस्सा बना दिया. (फोटो साभार: Instagram@sonamkhan_72)
Add News18 as
Preferred Source on Google
सोनम ने शूटिंग के पहले दिन का अनुभव बताते हुए कहा कि ‘तिरछी टोपी वाले’ गाने के लिए शुरुआत में केवल एक ही ड्रेस फाइनल की गई थी. लेकिन जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ी, चीजें बदलती गईं और अंत में उन्हें एक ही गाने के लिए छह से सात बार अपनी ड्रेस बदलनी पड़ी, जो उस वक्त काफी थका देने वाला काम था. (फोटो साभार: Instagram@sonamkhan_72)
सोनम खान ने स्वीकार किया कि उन्हें कभी इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि यह गाना इतना बड़ा धमाका करने वाला है. आज के दौर में तो सोशल मीडिया से तुरंत पता चल जाता है कि क्या हिट है, लेकिन 90 के दशक में सफलता का पैमाना कुछ और ही हुआ करता था.(फोटो साभार: Instagram@sonamkhan_72)
सोनम खान इस गाने की कामयाबी का पता तब चला, जब उनके ड्राइवर ने उन्हें एक मजेदार बात बताई. ड्राइवर ने आकर कहा कि मैडम, बाहर तो सड़कों और बसों में लोग एक-दूसरे को नाम से बुलाने के बजाय ‘ओए ओए’ कहकर चिल्ला रहे हैं. यह सुनकर सोनम हैरान रह गई थीं कि गाना लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. (फोटो साभार: Instagram@sonamkhan_72)
सोनम याद करती हैं कि उस दौर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यह गाना एक अलग ही क्रेज बन चुका था. लोग बसों और ट्रेनों में मस्ती में ‘ओए ओए’ चिल्लाया करते थे. बिना किसी इंस्टाग्राम या यूट्यूब के भी यह गाना हर घर और हर जुबान तक पहुंच गया था, जो वाकई में एक जादुई अहसास था. (फोटो साभार: Instagram@sonamkhan_72)
सोनम ने अपनी पोस्ट के जरिए उन सभी यादों को सहेजने की कोशिश की है. ‘धुरंधर 2’ में इस गाने की वापसी ने न सिर्फ नई पीढ़ी को इस धुन से परिचित कराया है, बल्कि पुराने चाहने वालों को भी उसी दौर में वापस ले जाने का काम किया है. (फोटो साभार: Instagram@sonamkhan_72)