10 मिनट में बनाएं ईद से ज्यादा अच्छी सेवई, बच्चा भी बना लेगा…ये रेसिपी इतनी आसान

Share to your loved once


Last Updated:

Sewai Recipe : सेवई की ये रेसिपी स्पेशल है. इसकी सबसे बड़ी खासियत बेहद आसान तरीके से जल्दी तैयार होना है. आपको बस एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करना है और उसमें अपनी पसंद के अनुसार चीनी और सेवई डालनी है. लोकल 18 से मुनीजा बताती हैं कि जहां पारंपरिक मिठाइयों में दूध को घंटों गाढ़ा करना पड़ता है, ये विधि पानी और चीनी की चाशनी में सेवई को पकाकर उसे एक हल्का और ताजा स्वाद देती है.

देहरादून. मीठा खाने का मन किसका नहीं करता. बीते दिनों ईद गुजरी है, लेकिन उसकी सेवई का स्वाद पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा. अब परेशान होने की जरूरत नहीं. अब 10 मिनट में ईद जैसी स्वाद वाली सेवई बना सकते हैं. देहरादून की रहने वाली मुनीजा लोकल 18 से बताती हैं कि शीर खुरमा बनाने में काफी समय और पैसा लगता है, लेकिन इस तरीके से आप झटपट तैयार होने वाली सेवई बनाकर खा सकते हैं. फ्रिज में रखने से ये आइसक्रीम जैसे लगती है. मुनीजा बताती है कि इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत इसका जल्दी तैयार हो जाना है. आपको बस एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करना है और अपनी पसंद के अनुसार चीनी और सेवई डालनी है.

मुनीजा बताती हैं कि जहां पारंपरिक मिठाइयों में दूध को घंटों गाढ़ा करना पड़ता है, ये विधि पानी और चीनी की चाशनी में सेवई को पकाकर उसे एक हल्का और ताजा स्वाद देती है. यह उन बैचलर्स या कामकाजी लोगों के लिए भी बेस्ट है, जो झटपट कुछ मीठा बनाना चाहते हैं. स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें बादाम, काजू, पिस्ता और नारियल जैसे सूखे मेवों डाल सकते हैं.

मुनीजा के मुताबिक, जब आप इन मेवों को बारीक काटकर सेवई में मिलाते हैं, तो यह न सिर्फ इस डेजर्ट को एक ‘रॉयल’ लुक देते हैं, बल्कि हर बाइट में एक क्रंची टेक्सचर भी जोड़ते हैं. किशमिश और चार मगज का इस्तेमाल इसे पौष्टिकता से भरपूर बनाता है, जिससे यह स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी अच्छी हो जाती है.

कर सकते हैं ये वाले भी प्रयोग

सेवई का नाम सुनते ही ईद का ख्याल आता है, लेकिन इस रेसिपी की खूबी यह है कि इसे किसी भी आम दिन या अचानक आए मेहमानों के लिए बनाया जा सकता है. यह डिश कम खर्च में तैयार हो जाती है, जिससे जेब पर भारी पड़े बिना आप एक शाही दावत का अनुभव कर सकते हैं. इसे 2 से 3 मिनट की धीमी आंच पर पकने के बाद, यह सेवई पूरी तरह से परोसने के लिए तैयार हो जाती है. आप इसे गरमा-गरम तो खा ही सकते हैं, लेकिन इसे फ्रिज में ठंडा करके खाया जाए तो ठंडा होने पर इसका स्वाद बिल्कुल किसी प्रीमियम आइसक्रीम जैसा लगने लगता है. यह इस ‘डेजर्ट’ को अलग स्वाद देता है. आप इसमें मावा या क्रीम डाल देते हैं तो इस पर क्रीमी फ्लेवर भी आता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP