करोड़ों की बोली और अनसुने नाम… 10 अनकैप्ड खिलाड़ी, IPL में मचाएंगे कोहराम!

Share to your loved once


नई दिल्ली. आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह रातों-रात गुमनाम चेहरों को ‘ग्लोबल स्टार’ बना देती है. अगले हफ्ते से शुरू हो रहे इस टी20 क्रिकेट लीग के 19वें सीजन में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखने वाला है. जहां एक तरफ विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गज सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी तरफ 10 ऐसे ‘अनकैप्ड’ (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है) खिलाड़ी हैं, जिन पर फ्रेंचाइजी ने करोड़ों का दांव लगाया है. घरेलू क्रिकेट के ये ‘छिपे रुस्तम’ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी से इस सीजन का रुख पलटने को तैयार हैं. हर टीम का वह एक खिलाड़ी इस बार ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकता है.

इस सीजन के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक कार्तिक शर्मा पर सबकी नजरें टिकी हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए खजाना खोल दिया. कार्तिक को सीएसके ने 14.2 करोड़ में खरीदा.विजय हजारे ट्रॉफी में रनों का अंबार लगाने वाले कार्तिक अपनी क्लीन हिटिंग के लिए जाने जाते हैं. सीएसके के फिनिशिंग स्लॉट में वह फिट बैठते हैं और बड़े शॉट्स खेलने की उनकी काबिलियत उन्हें धोनी की टीम का नया हथियार बनाती है.

आईपीएल में इन 10 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेगी नजर.

आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ दिए
जम्मू-कश्मीर से उभरते हुए तेज गेंदबाज आकिब नबी ने अपनी रफ्तार और बाउंस से घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है. दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी डार पर बड़ा निवेश किया है. दिल्ली ने आकिब को 8.4 करोड़ में खरीदा है. नई गेंद से विकेट निकालने की उनकी क्षमता और आक्रामक तेवर उन्हें उमरान मलिक जैसा ही खतरनाक बनाते हैं.

कुमार कुशाग्र में मैच को खत्म करने की अद्भुत क्षमता है
झारखंड के इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज में मैच को खत्म करने की अद्भुत क्षमता है.गुजरात टाइटंस ने कुशाग्र की टी20 वैल्यू को समझते हुए उन्हें 7.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. हालिया घरेलू टूर्नामेंट्स में उनका स्ट्राइक रेट काफी प्रभावशाली रहा है, जो टीम को मिडिल ऑर्डर में मजबूती प्रदान करेगा.

मंगेश यादव को आरसीबी ने 5.2 करोड़ में खरीदा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हमेशा से एक ऐसे गेंदबाज की तलाश में रहती है जो चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री के बावजूद विकेट निकाल सके. मंगेश यादव ने घरेलू क्रिकेट में लगातार विकेट लेकर आरसीबी के चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. 5.2 करोड़ की कीमत यह बताने के लिए काफी है कि आरसीबी को उन पर कितना भरोसा है.

तेजस्वी सिंह दहिया पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ खर्च किए
दिल्ली प्रीमियर लीग में अपनी पावर-हिटिंग से तहलका मचाने वाले तेजस्वी सिंह दहिया अब केकेआर के लिए अपना दम दिखाएंगे. केकेआर को हमेशा से ऐसे बल्लेबाजों की जरूरत रहती है जो अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोर सकें, और तेजस्वी इस भूमिका के लिए बिल्कुल सटीक हैं.

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मुकुल चौधरी को दिए 2.6 करोड़
भले ही मुकुल चौधरी ने अभी कम मैच खेले हों, लेकिन उनका इम्पैक्ट बहुत गहरा है. डेथ ओवरों में हाई स्ट्राइक रेट से रन बनाना उनकी खासियत है. लखनऊ की टीम उन्हें एक ‘फिनिशर’ के रूप में देख रही है जो मैच का पासा पलट सके. मुकुल को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 2.6 करोड़ में अपने साथ जोड़ा.

दानिश मालेवार मुंबई इंडियंस की रीढ़ बन सकते हैं
मुंबई इंडियंस की स्काउटिंग टीम अक्सर कम कीमत में हीरे तराशने के लिए जानी जाती है. दानिश मालेवार उसी कड़ी का हिस्सा हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में संयम के साथ पारी बुनने वाले दानिश टी20 फॉर्मेट में भी उतने ही सफल रहे हैं. मुंबई के लिए वह मिडिल ऑर्डर की रीढ़ बन सकते हैं.

विशाल निषाद उभरते हुए लेग स्पिनर हैं
टी20 क्रिकेट में लेग स्पिनर हमेशा से कीमती रहे हैं. विशाल निषाद एक ऐसे ही उभरते हुए कलाई के जादूगर हैं. पंजाब किंग्स को उम्मीद है कि विशाल अपनी फिरकी से विरोधी बल्लेबाजों को जाल में फंसाएंगे. शुरुआती विकेट निकालने की उनकी क्षमता उन्हें प्लेइंग इलेवन का दावेदार बनाती है.विशाल को पंजाब ने 30 लाख में खरीदा. स्मरण रविचंद्रन एक क्लासिक बल्लेबाज हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी निरंतरता से सबको प्रभावित किया है. हैदराबाद की टीम उन्हें एक बैकअप नहीं, बल्कि एक गंभीर विकल्प के तौर पर देख रही है.उनकी तकनीक और लंबी पारी खेलने की क्षमता टीम को संतुलन देगी. सनराइजर्स हैदराबाद ने स्मरण रामचंद्रन को 30 लाख में खरीदा.

बृजेश शर्मा विकेट टेकिंग गेंदबाज हैं
राजस्थान रॉयल्स का स्काउटिंग मॉडल हमेशा से ऐसे खिलाड़ियों को ढूंढता है जो लाइमलाइट से दूर रहकर प्रदर्शन करते हैं. बृजेश शर्मा भी ऐसे ही खिलाड़ी हैं. उनके हालिया टी20 आंकड़े बताते हैं कि वह एक विकेट-टेकिंग गेंदबाज हैं और कम स्कोर वाले मैचों में अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं. राजस्थान रॉयल्स ने बृजेश शर्मा को 30 लाख में अपने साथ जोड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP