इंस्टेंट डोसा रेसिपी: बचे हुए चावल से बनाएं 15 मिनट में सुपर क्रिस्पी, बिना फर्मेंटेशन वाला टेस्टी डोसा जो हर बार बने परफेक्ट

Share to your loved once


Instant Dosa Recipe: रात का खाना खत्म होने के बाद अक्सर चावल बच ही जाते हैं. अगले दिन वही चावल देखकर मन नहीं करता और ज्यादातर लोग उन्हें या तो फेंक देते हैं या बस हल्का फ्राई करके खा लेते हैं, लेकिन अगर आप थोड़ा सा नया सोचें, तो यही बचे हुए चावल आपके किचन में एक शानदार और टेस्टी डिश में बदल सकते हैं. सोचिए, अगर बिना ज्यादा मेहनत और बिना लंबा इंतजार किए आप घर पर ही क्रिस्पी डोसा बना लें, तो कितना मजा आएगा. डोसा बनाने का नाम सुनते ही दिमाग में घंटों भिगोना और फर्मेंटेशन का झंझट आता है, लेकिन इस रेसिपी में ऐसा कुछ भी नहीं है. यहां आपको न तो दाल-चावल भिगोने की जरूरत है और न ही घंटों इंतजार करने की.

बस 10-15 मिनट में आपका बैटर तैयार और डोसा रेडी. यही वजह है कि यह रेसिपी आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है, अगर आप भी हर दिन एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं या किचन में स्मार्ट तरीके से काम करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. चलिए अब जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

सामग्री
-बचे हुए चावल – 1 कप
-सूजी – ¾ कप
-दही – ¾ कप
-पानी – ½ कप
-नमक – स्वाद अनुसार
-हरी मिर्च – 1-2 (ऑप्शनल)
-लहसुन – 2-3 कलियां
-चीज़ – ½ कप (ग्रेटेड)
-घी या तेल – सेकने के लिए
-चिली फ्लेक्स, धनिया – ऑप्शनल

बनाने का तरीका
1. बैटर तैयार करें
सबसे पहले मिक्सर जार में बचे हुए चावल, सूजी, दही, नमक और थोड़ा पानी डालें. इसे अच्छे से पीस लें. ध्यान रखें बैटर बहुत गाढ़ा न हो, थोड़ा पतला रखें ताकि डोसा आसानी से फैल सके.

2. बैटर को रेस्ट दें
अब इस बैटर को करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे सूजी फूल जाएगी और डोसा ज्यादा क्रिस्पी बनेगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. तवा तैयार करें
नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का सा घी या तेल लगाकर पोंछ लें. इससे डोसा चिपकेगा नहीं.

4. डोसा फैलाएं
एक कड़छी बैटर लेकर तवे के बीच में डालें और गोल-गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं.

5. टॉपिंग डालें
किनारों पर थोड़ा तेल डालें और जब डोसा हल्का सुनहरा हो जाए तो ऊपर से लहसुन, हरी मिर्च, चीज़ और चिली फ्लेक्स डालें.

6. पकाएं और सर्व करें
आंच धीमी करें और 1-2 मिनट तक पकाएं ताकि चीज़ अच्छे से मेल्ट हो जाए. फिर डोसा फोल्ड करें और गर्मागर्म सर्व करें.

परोसने के टिप्स
आप इस डोसे को नारियल चटनी, सांभर या सिंपल टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं, अगर थोड़ा एक्स्ट्रा स्वाद चाहिए तो ऊपर से बटर भी लगा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP