गाजीपुर की देसी मुरमुरा भेल: 5 मिनट में बनने वाला हेल्दी और टेस्टी स्नैक

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

लो-कैलोरी हाई-टेस्ट, गाजीपुर स्टाइल मुरमुरा भेल बना रही है हर दिल पर राज!

Last Updated:

गाजीपुर की देसी मुरमुरा भेल एक हल्का, स्वादिष्ट और लो-कैलोरी स्नैक है, जो ताज़ी सब्जियों और घर की चटनी के साथ 5 मिनट में तैयार हो जाता है. कम बजट में बनने वाला यह क्रंची नाश्ता स्वाद और सेहत का बेहतरीन संतुलन है.

इस डिश की शुरुआत होती है ताज़े और कुरकुरे मुरमुरे से, एक स्टील के बड़े बर्तन में जब सफेद चमचमाते मुरमुरे के साथ लाल टमाटर, बारीक कटा प्याज और हरी धनिया गिरती है, तो वह न सिर्फ देखने में सुंदर लगता है बल्कि सेहत के लिए भी खाने में काफी हल्का होता है. गाजीपुर की मंडियों में मिलने वाला देसी मुरमुरा इस रेसिपी को एक खास ‘लोकल टच’ देता है.

गाजीपुर के फूलनपुर के शिव धाम कॉलोनी सौरभ अक्सर यह मुरमुरा खाते हैं, मुरमुरा बनाकर रोज शाम को जिम जाने के बाद बाजार में मिलने वाली तली-भुनी नमकीन के मुकाबले यह भेल एक बेहतरीन विकल्प है. तैयारी के दौरान इसमें दो बाउल का संतुलन बनाए रखा जाता है, ताकि मुरमुरा ज्यादा गीला न हो और उसका ‘क्रंच’ बना रहे. यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं लेकिन स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते.

असली स्वाद तब आता है जब इसमें चुटकी भर सेंधा नमक, काली मिर्च और घर की बनी तीखी-मीठी चटनी मिलाई जाती है. टमाटर की नमी और प्याज का तीखापन जब मुरमुरे के साथ मिलता है, तो यह एक ‘लो-कैलोरी’ मील बन जाता है. इसमें मौजूद सब्जियां इसे विटामिन और मिनरल्स से भरपूर बनाती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गाजीपुर जैसे जगह में या पूर्वांचल जैसे जगह में लाई या दान नाम से मिक्स करके बनाए जाने वाले यह स्नेक्स बहुत कॉमन है. अगर आप ज्यादा चटनी पसंद नहीं करते, तो ‘ड्राई भेल’  सबसे अच्छा विकल्प है. सिर्फ प्याज, टमाटर, नींबू का रस और मुरमुरा. यह पेट के लिए बहुत हल्का रहता है और इसे बनाने में 5 मिनट से भी कम का समय लगता.

<br />अंत में, यह डिश पूरी तरह तैयार है, चाहे ऑफिस की छोटी भूख हो या बच्चों के लिए शाम का नाश्ता, यह ‘स्ट्रीट स्टाइल भेल’ अब हर घर की जरूरत है. 10 रुपए  के बजट में तैयार होने वाला यह स्नैक साबित करता है कि हेल्दी खाना महंगा होना जरूरी नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP