‘प्यार में सही-गलत नहीं दिखता’, पहली नजर में ही शादीशुदा धर्मेंद्र पर मर मिटी थीं हेमा मालिनी, खुद किया था खुलासा
Last Updated:
हिंदी सिनेमा के हीमैन कहे जाने वाले स्टार धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन के बाद उनका निजी जीवन और लव स्टोरी अब एक बार फिर सु्र्खियों में हैं. हेमा मालिनी का एक पुराना इंटरव्यू सु्र्खियों में छा गया है, जिसमें वह अपने प्यार की कहानी सुनाती नजर आ रही हैं.
नई दिल्ली. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित लव स्टोरी में से एक रही है. दोनों के प्यार के कई किस्से आपने सुने होंगे. धर्मेंद्र तो शादी से पहले हेमा संग काम करने के बहाने तलाशा करते थे. दोनों ने साथ में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम भी किया है. लेकिन एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने बताया था कि दोनों के बीच प्यार कैसे हुआ था.
दोनों की पहली मुलाकात साल 1970 के दौरान एक फिल्म के सेट पर हुई थी. उस वक्त हेमा मालिनी इंडस्ट्री में नई थीं और अपनी खूबसूरती व टैलेंट से तेजी से पहचान बना रही थीं. वहीं धर्मेंद्र पहले से ही बड़े स्टार थे, उस दौरान भी वह शादीशुदा भी थे. कहा जाता है कि पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच एक खास कनेक्शन बन गया था.
वहीं हेमा मालिनी का एक पुराना इंटरव्यू भी काफी वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी, क्यों वह उनके प्यार में गिरफ्तार हो गई थीं. धर्मेंद्र के शादीशुदा होते हुए भी वह खुद को रोक नहीं पाई थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हेमा मालिनी ने ऑटो बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में धर्मेंद्र के साथ अपनी पहली मुलाकात के खूबसूरत पलों को बयां किया है. हेमा मालिनी ने बताया है कि उन्हें धर्मेंद्र से पहली नजर में ही प्यार हो गया था. उस वक्त कुछ नहीं सूझता इंसान प्यार में सही-गलत नहीं देख पाता. वो एक ऐसा वक्त होता है, जब आप बस प्यार कर बैठते हैं.
एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि वो बस ‘लव एट फर्स्ट साइट’ था. हम दोनों की मुलाकात सेट पर हुई, धीरे-धीरे बात बढ़ती गई और इस मुकाम तक पहुंच गए. धर्मेंद्र की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही.
बात अगर धर्मेंद्र की करें तो उन्होंने साल 1954 में महज 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी रचाई थी. इस शादी से दोनों के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल हैं.
शादीशुदा और चार बच्चों के पिता बनने के बाद साल 1970 में फिल्म के सेट पर वह हेमा मालिनी से पहली बार मिले. दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. उस वक्त धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे, फिर भी दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने खो गए थे कि दोनों ने का रिश्ता शादी तक पहुंचा था.
बता दें कि धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर उन्हें एक प्यार करने वाले पति, आदर्श पिता, दोस्त बताकर एक लंबा नोट जारी किया था. हेमा ने उन्हें मुश्किल वक्त में साथ देने वाला बताया था. एक्ट्रेस की वो पोस्ट भी काफी वायरल हुई थी.