फॉर्म की तलाश में ऋषभ पंत का नया पैंतरा, बैटिंग में प्रमोशन की तैयारी, ये विस्फोटक बल्लेबाज देगा कुर्बानी!

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

पंत के बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन की तैयारी, ये विस्फोटक बल्लेबाज देगा कुर्बानी!

Last Updated:

Rishabh Pant to bat at no.3: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का आईपीएल 2025 में बल्ला खामोश रहा था, लेकिन आईपीएल 2026 में वह धमाल मचाने उतरेंगे. नए सीजन में पंत अपने बैटिंग पोजीशन में प्रमोशन की तैयारी कर रहे हैं. पंत नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो निकोलस पूरन को नीचे आना पड़ेगा, जिन्होंने पिछले सीजन नंबर-3 पार आकर तूफानी पारियां खेली थीं.

पंत के बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन की तैयारी, ये विस्फोटक बल्लेबाज देगा कुर्बानी!Zoom

ऋषभ पंत नंबर-3 पर उतर सकते हैं.

नई दिल्ली. भारत की टी20 टीम में वापसी की कोशिश कर रहे ऋषभ पंत 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के इस सीजन में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के तौर पर पंत के लिए यह सीजन बहुत अहम हो सकता है. उनके लिए काफी कुछ दांव पर है क्योंकि फ्रेंचाइजी ने 2025 की मेगा नीलामी में उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था. पिछले साल के खराब प्रदर्शन के बाद अगर पंत इस बार अच्छा खेलते हैं तो वह भविष्य में भारत की टी20 टीम का हिस्सा बन सकते हैं.

पंत अभी सिर्फ भारतीय टेस्ट टीम के ही नियमित सदस्य हैं, जबकि वनडे में वह केएल राहुल के बैकअप विकेटकीपर हैं. इस 28 साल के खिलाड़ी ने 2024 में भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 टीम में अपनी जगह खो दी थी. संजू सैमसन और ईशान किशन के शानदार खेल को देखते हुए पंत को टीम में वापसी के लिए कुछ खास करना होगा, क्योंकि इन दोनों ने अपने प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. इसलिए पंत के लिए आईपीएल का यह सीजन बहुत जरूरी है, क्योंकि इसमें वह अपनी कीमत को सही साबित करने के साथ-साथ टी20 में अपनी अहमियत भी दिखाना चाहेंगे.

ऋषभ पंत नंबर-3 पर उतर सकते हैं.

पंत ने पिछले सीजन में ज्यादातर समय चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी, लेकिन आखिरी कुछ मैचों में वह तीसरे नंबर पर आए थे. उस वक्त तक लखनऊ की वापसी की उम्मीद खत्म हो चुकी थी. पंत के तीसरे नंबर पर खेलने का मतलब है कि निकोलस पूरन को नीचे आना पड़ेगा. एलएसजी की टीम अभी लखनऊ में अपने घरेलू मैदान पर अभ्यास कर रही है. उनका पहला मैच एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP