क्या आपने खाई है मखाने की खट्टी मीठी फलाहारी चाट? जानिये इसको बनाने का तरीका
कई लोगों के नवरात्रि के व्रत चल रहे हैं. ऐसे में शरीर में एनर्जी बनाएं रखने के लिये हमें पौष्टिक आहार की जरूरत पड़ती है. मखाना व्रत में खाया जाने वाला एक बेहद ही पौष्टिक आहार है. इसमें फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. जब इसमें खट्टे‑मीठे स्वाद और हल्के मसाले भी मिल जाते हैं, तो यह एक टेस्टी फलाहारी स्नैक बन जाता है, जिसे आप उपवास के साथ‑साथ लाइट ईवनिंग स्नैक के तौर पर भी मजे से खा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसको बनाने का तरीका.
आवश्यक सामग्री
मखाने – 2 कप
घी – 1 छोटा चम्मच
सेंधा नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
अनार दाने – ¼ कप
उबला आलू – 1 (छोटे टुकड़ों में)
दही – ½ कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
इमली की मीठी चटनी – 2 बड़े चम्मच
हरी फलाहारी चटनी – 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए
बनाने की विधि
मखाने भूनें
कढ़ाही में घी गरम करें और मखानों को धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें. गैस बंद कर सेंधा नमक और काली मिर्च मिला दें.
चाट तैयार करें
एक बड़े बाउल में भुने मखाने, उबला आलू और अनार दाने डालें. अब दही, इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.
मसाले और फिनिशिंग
ऊपर से भुना जीरा पाउडर डालें और हरे धनिये से गार्निश करें.
परोसने का तरीका
मखाने की खट्टी‑मीठी फलाहारी चाट को तुरंत परोसें, ताकि मखाने कुरकुरे रहें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा अनार और दही और डाल सकती हैं.
खास टिप्स
मखानों को पहले से दही में न मिलाएं
ज्यादा चटनी डालने से चाट गीली हो सकती है
बच्चों के लिए मिर्च न डालें
अगर आपने अब तक मखाने की खट्टी‑मीठी फलाहारी चाट नहीं खाई, तो यकीन मानिए आप एक शानदार स्वाद से चूक रहे हैं. इस नवरात्र या व्रत में इसे जरूर बनाएं, हल्की, हेल्दी और बेहद स्वादिष्ट.