पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या पहुंची 80 के पार, शावकों के चहलकदमी का वीडियो आया सामने

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है. वर्ष 2022 में हुई गणना के अनुसार यह कुनबा भले ही 71 का बताया जा रहा है. लेकिन 2022 के बाद से अलग-अलग जगहों पर शावकों के देखे जाने के बाद से यह आंकड़ा निश्चित तौर पर बढ़ रहा है. हाल ही में पीलीभीत टाइगर रिजर्व से एक बाघिन का अपने शावकों के साथ चहलकदमी करने का वीडियो सामने आया है.

ख़बरें फटाफट

पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है. वर्ष 2022 में हुई गणना के अनुसार यह कुनबा भले ही 71 का बताया जा रहा है. लेकिन 2022 के बाद से अलग-अलग जगहों पर शावकों के देखे जाने के बाद से यह आंकड़ा निश्चित तौर पर बढ़ रहा है. हाल ही में पीलीभीत टाइगर रिजर्व से एक बाघिन का अपने शावकों के साथ चहलकदमी करने का वीडियो सामने आया है.

12 साल में हो गए 71 बाघ

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का बेहतरीन मैनेजमेंट कि टाइगर रिजर्व की घोषणा के दौरान 2014 में जो आंकड़ा 24 था, आज वह 71 से भी अधिक हो गया है. वहीं बीते कुछ समय में अलग-अलग स्थानों पर कई बाघिन अपने शावकों के साथ स्पॉट हुई हैं. बीते वर्षों में पीलीभीत की बाघिनों के अपने शावकों के साथ तमाम वीडियो सामने आए हैं. उन्हे सुरक्षित वातावरण देने के लिहाज से पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने कई प्रयास किए थे. इधर हाल ही में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के ज़ोन 01 में 1 बाघिन अपने 2 शावकों के साथ विचरण करती देखी गई है. जानकारी के मुताबिक यह शावक अभी अल्प वयस्क हैं. कुछ नेचुरलिस्ट द्वारा बाघिन की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को लोग पीलीभीत का भविष्य बताते हुए सराह रहे हैं.

ऐसे बढ़ी बाघों की संख्या

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सन 2006 में महज 4 बाघ थे. वहीं, 2010 में यह संख्या बढ़कर 14 हो गई. 2014 में टाइगर रिजर्व की घोषणा के दौरान यह कुनबा बढ़कर 25 हो गया. इसके बाद बेहतरीन सुरक्षा व संरक्षण के दम पर यह संख्या महज 4 सालों में 65 पहुंच गई. बीते साल एनटीसीए द्वारा जारी किए गए 2022 के आंकड़ों के अनुसार, अब 71 से भी अधिक बाघ पीलीभीत टाइगर रिजर्व की शोभा बढ़ा रहे हैं. हालांकि हाल ही में हुई आंतरिक गणना के अनुसार यह आंकड़ा 80 के आसपास पहुंच गया है.

पर्यटन के लिए है शानदार

अगर पीलीभीत में ठहरने के स्थानों की बात करें तो यहां डॉर्मेट्री से लेकर लक्ज़री रिज़ॉर्ट तक मौजूद हैं. वहीं अगर ठहरने में आने वाले खर्च की बात करें तो यह रेंज 500 रुपए से लेकर कई हजार तक जाती है. वहीं अगर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैर में आने वाले खर्च की बात करें तो यह प्रति व्यक्ति लगभग 1000 रुपए है. टाइगर सफारी की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आप पीटीआर की ऑफिशियल वेबसाइट www.pilibhittigerreserve.in पर जा सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP