धार्मिक यात्रा हुई आसान! भरतपुर से झील के लिए नॉन-स्टॉप बसों का तोहफा, जानिए टाइमिंग और खास सुविधाएं
Last Updated:
Bharatpur Non Stop Bus Service: श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने भरतपुर से झील तक आठ नॉन-स्टॉप बसों की व्यवस्था शुरू की है. ये बसें सुबह 6 बजे से लेकर देर रात तक संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को आसान और सुगम सफर का विकल्प मिलेगा. इस पहल से खासकर धार्मिक यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. लगातार बस सेवा होने से भीड़ का दबाव भी कम होगा और समय की बचत होगी. रोडवेज की यह पहल यात्रियों के लिए सुविधाजनक और लाभदायक साबित हो रही है.
भरतपुर: भरतपुर में लगने वाले प्रसिद्ध कैला देवी मेले को लेकर रोडवेज प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां कर ली हैं. हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भरतपुर डिपो ने विशेष परिवहन व्यवस्था लागू की है. जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े रोडवेज के मुख्य प्रबंधक राकेश सैनी के अनुसार भरतपुर के केंद्रीय बस स्टैंड से कैला देवी मंदिर के लिए आठ नॉन-स्टॉप बसों का संचालन किया जाएगा
ये बसें प्रतिदिन सुबह 6 बजे से लेकर देर रात तक लगातार चलेंगी। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को तेज सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना है. ताकि वे बिना किसी देरी के मंदिर पहुंच सकें और दर्शन कर सकें उन्होंने बताया कि नवरात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक वृद्धि होती है. जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. यदि यात्रियों की संख्या अपेक्षा से अधिक बढ़ती है. तो रोडवेज प्रशासन अतिरिक्त बसें भी संचालित करेगा इसके लिए विभाग पूरी तरह तैयार है.
श्रद्धालुओं को बस से उतरने के बाद लंबी दूरी
और स्थिति के अनुसार त्वरित निर्णय लिया जाएगा यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए मंदिर के पास अस्थायी बस स्टैंड भी बनाया गया है. इससे श्रद्धालुओं को बस से उतरने के बाद लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और वे सीधे मंदिर परिसर के नजदीक पहुंच सकेंगे यह व्यवस्था खासतौर पर बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों के लिए राहतभरी साबित होगी. रोडवेज प्रशासन ने सभी बस चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार रखें और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें.
मां कैला देवी के दर्शन कर सकेंगे
साथ ही बसों की तकनीकी जांच भी पहले ही पूरी कर ली गई है. ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो नवरात्रा मेले को लेकर रोडवेज विभाग की यह तैयारी श्रद्धालुओं के लिए काफी राहत देने वाली है. इससे न केवल यात्रा आसान होगी. बल्कि भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी और श्रद्धालु सुरक्षित व सुगम तरीके से मां कैला देवी के दर्शन कर सकेंगे.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें