‘धुरंधर: द रिवेंज’ की स्क्रीनिंग के दौरान हिंसा, तोड़ी थिएटर की स्क्रीन, तोड़-फोड़ का वीडियो वायरल
Last Updated:
‘धुरंधर: द रिवेंज’ को दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है. ‘धुरंधर 2’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. लेकिन कनाडा में ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक थिएटर में हंगामा मचा. तोड़फोड़ हुई. दर्शकों ने थिएटर की स्क्रीन तोड़ दी. हालात बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. (फाइल फोटो)
मुंबई. रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है. फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर की ओर दौड़ रहा है. जहां फैंस फिल्म की सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं, कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक घटना ने माहौल बिगाड़ दिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने थिएटर की स्क्रीन तोड़ दी.
मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को थिएटर में आना पड़ा. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मूवी नाइट गलत दिशा में चली गई. ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग्स में लगातार हंगामा हो रहा है, पहले सिनेप्लेक्स एटवॉटर में, अब एक और घटना एंग्रिग्नन के थिएटर में.”
View this post on Instagram