IPL 2026 MS Dhoni retirement: शायद आखिरी बार CSK के लिए IPL खेलने उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी! अगले सीजन से डगआउट में बैठेंगे मेंटोर बनकर- उथप्पा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

धोनी अगले सीजन से डगआउट में बैठेंगे मेंटोर बनकर, किसने जताई संभावना

Last Updated:

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके रॉबिन उथप्पा का मानना है कि इस बार का आईपीएल महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होगा. उन्होंने कहा, “आईपीएल 2026 शायद उनका आखिरी साल होगा पीली जर्सी में. मुझे लगता है कि इस साल वह मेंटर-कम-प्लेयर की भूमिका निभाएंगे.” 

धोनी अगले सीजन से डगआउट में बैठेंगे मेंटोर बनकर, किसने जताई संभावना Zoom

धोनी अगले सीजन से डगआउट में बैठेंगे मेंटोर बनकर, किसने जताई संभावना

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले सबके मन में एक ही सवाल है. क्या महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी सीजन होगा. इस बार सबसे ज्यादा ध्यान चेन्नई सुपर किंग्स पर रहेगा, क्योंकि फैंस जानना चाहते हैं कि एमएस धोनी का भविष्य क्या होगा. रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं, खासकर तब जब संजू सैमसन टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे चौंकाने वाले ट्रेड डील में टीम में आए हैं. अभी यह देखना बाकी है कि सीएसके के दिग्गज अगले कुछ महीनों में आईपीएल से संन्यास लेंगे या फिर हमेशा की तरह ‘डिफिनेटली नॉट’ कहकर इस सवाल को टाल देंगे.

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके रॉबिन उथप्पा का मानना है कि पूर्व कप्तान 2026 में अपने आईपीएल करियर को अलविदा कह सकते हैं. जियोहॉटस्टार के आईपीएल शो ‘आउट या आउट ऑफ द पार्क’ में बात करते हुए पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि धोनी इस सीजन में मेंटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. उन्होंने कहा, “आईपीएल 2026 शायद उनका आखिरी साल होगा पीली जर्सी में. मुझे लगता है कि इस साल वह मेंटर-कम-प्लेयर की भूमिका निभाएंगे.”

आगे उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह नंबर सात पर बल्लेबाजी करेंगे. वह नंबर आठ पर बल्लेबाजी करेंगे. वह जानते हैं कि बाहर जाने वाले हैं, इसलिए खुद को धीरे-धीरे बाहर करना चाहते हैं. मुझे लगता है कि वह ऐसा करेंगे. तभी हम रुतुराज गायकवाड़ की कप्तान के रूप में असली क्षमता देख पाएंगे. उसे कुछ साल दें. अगर काम नहीं करता, तो आपके पास संजू सैमसन है कप्तानी संभालने के लिए.”

उथप्पा का मानना है कि संजू के आने से सीएसके में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान के रूप में खुद को साबित करने के लिए और समय देना चाहेगा. “मुझे नहीं लगता कि सीएसके को कप्तानी की जिम्मेदारी संजू सैमसन को देनी चाहिए. आपको रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान के रूप में जमने का समय देना चाहिए. वह 2024 से टीम की कप्तानी कर रहे हैं. लोग चाहे कुछ भी कहें, वह एमएस धोनी की छाया से बाहर आ रहे हैं,”

“आप चाहते हैं कि वह पूरी तरह से बाहर आएं और अपनी पहचान बनाएं. आप देखना चाहते हैं कि वह क्या कर सकते हैं. आप चाहते हैं कि जब एमएस धोनी नहीं खेल रहे हों, तब वह टीम को लीड करें और अपनी पहचान पर खड़े रहें, बिना उस भारी दबाव के. इसलिए मुझे लगता है कि धोनी इस बार थोड़ा पीछे रहेंगे,”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP