Virat Kohli Can Break 5 Batting Records In IPL 2026: भारत में 10,000 रन से लेकर 300 छक्के तक, IPL 2026 में विराट कोहली तोड़ सकते हैं ये 5 रिकॉर्ड

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

भारत में 10,000 रन से लेकर 300 छक्के तक, कोहली तोड़ सकते हैं 5 रिकॉर्ड

Last Updated:

Virat Kohli Can Break 5 Batting Records In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबकी नजर एक बार फिर से विराट कोहली पर रहने वाली है. इस सीजन में उनके निशाने पर कई रिकॉर्ड होंगे. 2008 से RCB के लिए खेले गए 267 आईपीएल मैचों में कोहली ने 291 छक्के लगाए हैं. उन्हें आईपीएल 2026 में सिर्फ 9 छक्के और लगाने हैं और एक टीम के लिए 300 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे.

भारत में 10,000 रन से लेकर 300 छक्के तक, कोहली तोड़ सकते हैं 5 रिकॉर्डZoom

भारत में 10,000 रन से लेकर 300 छक्के तक, कोहली तोड़ सकते हैं 5 रिकॉर्ड

नई दिल्ली. आईपीएल के इस सीजन में भी बाकी हर साल के जैसे ही सुपरस्टार विराट कोहली एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए अहम खिलाड़ी होंगे. 36 साल के कोहली ने पिछले सीजन में बेंगलुरु की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. टीम को 18 साल में पहली बार मिले आईपीएल खिताब जिताने में उनकी भूमिका अहम थी. 2026 में जब RCB टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी टीम बनने की कोशिश करेगी जो अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर सके. कोहली की बल्लेबाजी फॉर्म और मैदान पर उनकी मौजूदगी टीम के लिए निर्णायक साबित होगी.

आईपीएल में कोहली से ज्यादा रन किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं. वह सबसे ज्यादा शतक, अर्धशतक और चौके-छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी सबसे ऊपर हैं. 2026 के आईपीएल में उनके पास कई और बल्लेबाजी रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा. आइए जानते हैं वे पांच बड़े बल्लेबाजी रिकॉर्ड, जिन्हें विराट कोहली आईपीएल 2026 में तोड़ सकते हैं:

आईपीएल में 9000 रन करेंगे पूरे?

कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं (267 मैचों में 8661 रन). अगर वह आईपीएल 2026 में कम से कम 339 रन बना लेते हैं, तो वह टूर्नामेंट के इतिहास में 9000 रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे. कोहली पहले ही आईपीएल में 6000, 7000 और 8000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में कोहली के बाद 272 मैचों में 7046 रन बनाने वाले रोहित शर्मा हैं.

एक टीम के लिए टी20 में 10,000 रन:

कोहली को 2008 में U19 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के जरिए RCB ने साइन किया था. तब से वह सिर्फ इसी टीम के लिए खेल रहे हैं. RCB के लिए अब तक खेले गए 282 टी20 मैचों में कोहली ने 9,085 रन बनाए हैं. अगर वह आईपीएल 2026 में 915 रन बना लेते हैं, तो वह एक टीम के लिए टी20 में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

विराट कोहली आईपीएल के इस सीजन बना सकते हैं 5 महारिकॉर्ड.

एक टीम के लिए टी20 में 300 छक्के:

2008 से RCB के लिए खेले गए 267 आईपीएल मैचों में कोहली ने 291 छक्के लगाए हैं. उन्हें आईपीएल 2026 में सिर्फ 9 छक्के और लगाने हैं और एक टीम के लिए 300 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे.

एक देश में टी20 में 10,000 रन:

कोहली ने भारत में तीन टीमों दिल्ली, भारत और RCB के लिए अब तक 284 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान कुल 9,704 रन बनाए हैं. वह एक देश में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. अगर वह आईपीएल 2026 में कम से कम 296 रन बना लेते हैं, तो वह एक देश में 10,000 टी20 रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे.

एक मैदान पर टी20 में 4000 रन:

कोहली इस साल आईपीएल में RCB के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 382 रन बना लेते हैं, तो वह एक ही स्टेडियम में 4000 टी20 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. आईपीएल 2026 में RCB बेंगलुरु के इस ऐतिहासिक स्टेडियम में पांच घरेलू मैच खेलेगी और अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो यह संख्या सात हो जाएगी. फिलहाल, छह खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने एक ही स्टेडियम में 3000 से ज्यादा टी20 रन बनाए हैं, लेकिन कोहली 109 मैचों में दो टीमों के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3618 रन के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP