Aaj Ka Kumbh Rashifal 22 March 2026: आज चमकेगी लीडरशिप, लेकिन भद्रा काल में रहें सतर्क, शनि मंत्र से होगा लाभ

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 22 March 2026: 22 मार्च 2026 को कुंभ राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरा रहेगा,  करियर में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं, लीडरशिप चमकेगी. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. भद्रा काल के कारण बड़े काम टालें और शनि मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा.

कुंभ राशि: करियर में नई शुरुआत का संकेत, पर भद्रा काल में टालें बड़े फैसलेZoom

कुंभ राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा दिन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 22 March 2026: कुंभ राशि वालों के लिए 22 मार्च 2026 का दिन नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार इस दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे और नई जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं. संवाद कौशल बेहतर रहेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. हालांकि, दिनभर भद्रा का साया रहने के कारण कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी है.

करियर और व्यवसाय
आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप को उभारने वाला है. टीम मीटिंग या किसी प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है, जिसमें आप अपनी क्षमता से सभी को प्रभावित करेंगे. रचनात्मक विचारों की सराहना होगी और करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी गई है. निवेश के मामले में आज का दिन मिलाजुला रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा.

लव लाइफ और संबंध
प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा.

स्वास्थ्य
दिन की शुरुआत में थोड़ी मानसिक बेचैनी या तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, स्थिति बेहतर होती जाएगी. ध्यान और सकारात्मक सोच से राहत मिलेगी.

सुझाव (उपाय)
भद्रा काल (सुबह 10:30 से रात 9:30 बजे तक) के कारण किसी भी बड़े नए काम की शुरुआत से बचें. शनि देव की कृपा पाने के लिए “ॐ शं शनिचराय नमः” मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा.

यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. वास्तविक जीवन में परिणाम व्यक्ति विशेष के अनुसार भिन्न हो सकते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP