Ladyfinger benefits : शुगर कैसे कंट्रोल करती है भिंडी, पेट भी रखे हल्का…99% लोग नहीं जानते इसके ये वाले फायदे

Share to your loved once


Last Updated:

Ladyfinger health benefits : भिंडी न केवल स्वाद की रानी है, बल्कि सेहत का भी खजाना है. अक्सर लोग इसे साधारण सब्जी समझते हैं, लेकिन असल में भिंडी पोषक तत्वों का पावरहाउस है. अगर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो कई गंभीर रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है. भिंडी में कैलोरी कम होती है, इसलिए यह हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा बन जा सकती है. लोकल 18 से बलिया की चिकित्सक डॉ. वंदना तिवारी बताती हैं कि भिंडी प्राकृतिक रेचक की तरह काम करती है. गर्भावस्था में इसका फोलेट भ्रूण के विकास में काफी मददगार माना जाता है.

भिंडी कोई आम सब्जी नहीं, बल्कि फाइबर, विटामिन K, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम गुणों से भरपूर होती है. ये सभी तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और कई जरूरी कार्यों को संतुलित रखते हैं. भिंडी में कैलोरी कम होती है, इसलिए यह हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा बन जा सकती है. भिंडी हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है.

शुगर रोगियों के लिए भिंडी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें फाइबर और म्यूसीलेज नामक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. इसके नियमित सेवन से शुगर लेवल संतुलित रहता है और शरीर में अचानक बढ़ने वाले ग्लूकोज को नियंत्रित करने में सहायक होता है.

भिंडी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी अहम भूमिका निभा सकती है. इसका उच्च फाइबर कब्ज, गैस और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है. यह एक प्राकृतिक रेचक की तरह काम करती है, जिससे पेट साफ रहता है. इसी के चलते पाचन प्रक्रिया भी बेहतर हो जाती है. इसको रोजाना सीमित मात्रा में खाने से पेट हल्का और स्वस्थ रहता हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के मुताबिक, भिंडी में पेक्टिन होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करता है. भिंडी ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी सहायक है, जिससे हृदय लंबे समय तक निरोग रहता है.

अगर आप वजन घटाने के लिए तरकीब खोज रहे हैं, तो आपके लिए भिंडी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. भिंडी में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर पाए जाते हैं, ऐसा होने के कारण हो यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती है और अनहेल्दी खाने से बचाव होता हैं. भिंडी वेट लॉस करने में बहुत उपयोगी है.

भिंडी हड्डियों, त्वचा और आंखों के लिए भी बेहद लाभकारी और गुणकारी है. इसमें विटामिन K पाया जाता हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन A त्वचा को चमकदार और आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखते हैं. गर्भावस्था में इसका फोलेट भ्रूण के विकास में काफी मददगार माना जाता है.

इसे आप बगैर मसालेदार सब्जी, सलाद या भिंडी के पानी के रूप में सेवन कर सकते हैं. रात में भिंडी भिगोकर सुबह उसका पानी पीना खासतौर पर बेहद लाभकारी और फायदेमंद माना जाता हैं. लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही खाएं. अगर आप किसी गंभीर रोग से ग्रस्त हैं तो बगैर आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श लिए इसका सेवन न करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP