Abhishek Sharma smashed 94 runs off 42 balls: सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने प्रैक्टिस मैच में खेली 94 रनों की दमदार पारी.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

प्रैक्टिस मैच में अभिषेक ने गेंदबाजों को थर्राया, तूफानी बैटिंग से मचाया गदर

Last Updated:

Abhishek Sharma smashed 94 runs off 42 balls: आईपीएल 2026 के लिए बिगुल बज चुका है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. उससे वपहले खिलाड़ियों ने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है. उसी प्रैक्टिस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने धुआंधार अंदाज में 94 रनों की पारी खेलकर सनसनी मचा दी.

प्रैक्टिस मैच में अभिषेक ने गेंदबाजों को थर्राया, तूफानी बैटिंग से मचाया गदरZoom

अभिषेक शर्मा ने प्रैक्टिस मैच में खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गदर मचाने के लिए तैयार है. सीजन में सनराइजर्स को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 28 मार्च को ओपनिंग मैच खेलना है. ऐसे में इस मुकाबले के लिए सनराइजर्स की टीम जबरदस्त तैयारी कर रही है, जिसकी झलक टीम के इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में देखने को मिली. इस प्रैक्टिस मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बैटिंग से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी.

प्रैक्टिस मैच में अभिषेक शर्मा ने 42 गेंद में 94 रन कूट दिए. इस दौरान उन्होंने मैदान के हर कोने में चौके और छक्के की बारिश करते नजर आए. इस तरह अभिषेक शर्मा ने अपनी इस तूफानी बैटिंग से बाकी टीमों के गेंदबाजों को एक मैसेज दे दिया कि आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा के नाम का तूफान आने वाला है.

आईपीएल 2025 में भी अभिषेक शर्मा ने किया था कमाल

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का एक टीम के रूप में प्रदर्शन बेशक अच्छा नहीं रहा था, लेकिन अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा दी थी. कुछ-एक मैचों में अभिषेक शर्मा भी फेल रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने वापसी की फिर अभिषेक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. यही वजह है कि आईपीएल 2025 में अभिषेक के नाम 400 से ज्यादा रन थे.

अभिषेक ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स के लिए कुल 14 मैचों में मैदान पर उतरे. इस दौरान उन्होंने 193.39 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. अभिषेक ने पिछले सीजन में सनराइजर्स के लिए 13 पारियों में कुल 439 रन बनाए, जिसमें 2 फिफ्टी और एक सेंचुरी शामिल था. इस पूरे सीजन में सीजन में अभिषेक ने 44 चौके और 28 छक्के भी लगाए थे. ऐसे में उम्मीद है कि एक बार फिर से अभिषेक शर्मा ट्रेविस हेड के साथ मिलकर सनराइजर्स के लिए हर मैच में विध्वंसक शुरुआत कर अपनी टीम के लिए जीत की भूमिका बांधाने का काम करेंगे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP