Ravichandran Ashwin advises KKR to cut salary: रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि अगर कैमरून ग्रीन 4 ओवर नहीं करते हैं उनकी सैलरी काटो
Last Updated:
Ravichandran Ashwin advises KKR to cut salary: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कोलकाता नाइटराइडर्स को एक खास सलाह दी है. अश्विन ने कहा है कि अगर कैमरून ग्रीन टीम के लिए पूरे चार ओवर की गेंदबाजी नहीं करता है तो उसकी सैलरी काट लेनी चाहिए. केकेआर ने ग्रीन को मिनी ऑक्शन में 25 करोड़ से ज्यादा रकम देकर खरीदा था.

रविचंद्रन अश्विन ने कैमरून ग्रीन को लेकर केकेआर को दिया सैलरी कट का सुझाव
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. सभी टीमें टूर्नामेंट के लिए जोर-शोर से तैयारियों जुटी हुई है. इन तैयारियों के बीच कोलकाता नाइटराइडर्स के बैक टू बैक दो गेंदबाज चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. पहले हर्षित राणा और अब आकाशदीप सिंह भी चोट के कारण आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे. ऐसे में टीम के लिए अब इस सीजन में गेंदबाजी एक बड़ी चुनौती बन गई है.
ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने केकेआर को गेंदबाजी में एक खास सलाह दी है. खास तौर से अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को लेकर कहा है कि टीम उनसे हर मैच में चार ओवर की गेंदबाजी कराए. केकेआर ने ग्रीन को मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये में देकर खरीदा है, लेकिन अभी साफ नहीं है कि वह आईपीएल में गेंदबाजी करेंगे या नहीं.
आईपीएल में ग्रीन के नाम है कुल 16 विकेट
ग्रीन ने मुंबई इंडियंस (2023) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2024) के लिए अब तक 29 आईपीएल मैचों में 16 विकेट लिए हैं, लेकिन हाल ही खत्म हुए टी20 विश्व कप में ग्रीन ने चार मैचों में सिर्फ 3.1 ओवर ही डाले. संभावना है कि वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से ग्रीन केकेआर के लिए आईपीएल मैचों में पूरे चार ओवर डाल सकते हैं.
ग्रीन की गेंदबाजी को लेकर अनिश्चितता के बीच अश्विन ने केकेआर को सुझाव दिया है कि अगर वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वर्कलोड मैनेजमेंट के निर्देशों पर गेंदबाजी करने से मना करते हैं तो टीम को उनकी 25.20 करोड़ की आईपीएल सैलरी में कटौती करनी चाहिए.
4 ओवर नहीं करने पर कटनी चाहिए ग्रीन की सैलरी- अश्विन
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल एश की बात पर कहा, “मेरे पास कैमरन ग्रीन को लेकर एक सवाल है. क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें हर आईपीएल मैच में चार ओवर डालने की अनुमति देगा? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कह सकता है कि आप चार ओवर नहीं डाल सकते. तो हमें देखना होगा कि उनके बारे में क्या स्थिति है.”
उन्होंने आगे कहा, “बहुत सिंपल है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कह रहा है कि आप आईपीएल खेलो, लेकिन हमारे लिए टेस्ट क्रिकेट ज्यादा जरूरी है. वह उनके साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हैं. लेकिन IPL टीमों को भी ऐसा ही मौका मिलना चाहिए. अगर आप सिर्फ 2 ओवर डालते हैं तो मैं आपके कॉन्ट्रैक्ट फीस से 2 करोड़ रुपये काट दूंगा. अगर वह चार ओवर नहीं डाल पाते तो टीम को पैसे काटने का अधिकार है.”
अश्विन ने दी कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव का सुझाव
अश्विन ने कहा, “जब आप नीलामी में आए थे हमने उम्मीद की थी कि आप हर बार चार ओवर डालेंगे. अगर कोई पाबंदी है तो टीम को कॉन्ट्रैक्ट के पैसे काटने का अधिकार होना चाहिए. यह मेरी सिंपल और विनम्र राय है. अगर आप केकेआर और शाहरुख खान हैं, आपने एक खिलाड़ी को 25 करोड़ रुपये दिए हैं और वह कहता है कि मैं सिर्फ एक ओवर डालूंगा. आपको कैसा लगेगा?”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें