कहीं आप भी तो कूड़े में नहीं फेंक रहे खजाना? इस फल के छिलके में चौंकाने वाले गुण, कई बीमारियों में कारगर

Share to your loved once


Last Updated:

Orange Health Benefits: संतरा स्वास्थ्य के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसके छिलके में भी औषधीय गुण होते हैं. आइए एक्सपर्ट से इसके फायदे के बारे में जानते हैं.

संतरे के छिलके में विटामिन-सी, फ्लेवोनोइड्स और पेक्टिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह शरीर में जमा खराब तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक होता है, जिससे व्यक्ति अंदर से स्वस्थ होने का अनुभव करता है.

संतरे का छिलका त्वचा की देखभाल में किसी प्राकृतिक जादू से कम नहीं है. इसका उपयोग करने से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है. यह मुंहासों को कंट्रोल करने में भी मदद करता है और एक बेहतरीन क्लींजर की तरह काम करता है, इससे त्वचा एकदम साफ और ताजा नजर आती है.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, संतरे का छिलका पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर और पेक्टिन पाया जाता हैं, जो कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देता हैं. अगर इसे सही मात्रा में सेवन किया जाए, तो पाचन तंत्र को दुरुस्त बना सकता है और पेट से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

संतरे का छिलका दिल की सेहत के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है. यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में यह सहायक होता है. यहीं नहीं, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में बेहद लाभकारी और गुणकारी हैं.

संतरे का छिलका मुंह की सफाई और ताजगी के लिए भी एक शानदार घरेलू उपाय है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो सांसों की बदबू दूर करते हैं और दांतों के दाग हटाने में मदद कर सकते हैं. इसके सही, नियमित और सीमित उपयोग से आपका ओरल हेल्थ बेहतर बन सकता है. इसके साथ चटनी आपको ताजगी का एहसास भी होगा.

हालांकि, संतरे के छिलके के कुछ नुकसान भी हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द, गैस या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती है. छिलकों पर कीटनाशकों का असर हो सकता है, इसलिए इन्हें उपयोग से पहले अच्छी तरह धोना जरूरी है. संवेदनशील त्वचा वालों को इसे सीधे लगाने से बचना चाहिए.

संतरे के छिलके को इस्तेमाल के लिए सुखाकर पाउडर बनाया जा सकता है और चाय में डाल सकते हैं या दही और गुलाब जल के साथ मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं. हमेशा साफ और बेहतर हो, तो ऑर्गेनिक संतरे का उपयोग करें. थोड़ी सावधानी और समझदारी से यह साधारण सा छिलका आपकी सेहत और सुंदरता का राज बन सकता है. बगैर डॉक्टर की सलाह इसका प्रयोग हानिकारक होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP