Moradabad Brass Industry | Moradabad News | मुरादाबाद पीतल उद्योग
Last Updated:
मुरादाबाद की नाजिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प से बड़े सपने सच होते हैं. महज 1 लाख रुपये की छोटी सी पूंजी से पीतल, आयरन और एल्युमिनियम के उत्पादों का स्टार्टअप शुरू करने वाली नाजिया का टर्नओवर आज 10 लाख रुपये के पार पहुंच गया है. वे न केवल खुद आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें भी सशक्त बना रही हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा सहित देशभर से उन्हें ऑनलाइन ऑर्डर मिल रहे हैं.
मुरादाबाद: पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद की महिलाएं अब केवल घर की दहलीज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं. ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है महिला कारोबारी नाजिया की, जिन्होंने महज 1 लाख रुपये की पूंजी से पीतल और अन्य धातुओं के उत्पादों का स्टार्टअप शुरू किया. आज उनका सालाना टर्नओवर 10 लाख रुपये के आंकड़े को छू रहा है. नाजिया न केवल खुद आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार देकर सशक्त बना रही हैं.
1 लाख के निवेश से 10 लाख का सफर
महिला कारोबारी नाजिया ने बताया कि उन्होंने और उनके पति ने मिलकर इस कारोबार की नींव बेहद छोटे स्तर पर रखी थी. शुरुआत में उन्होंने मात्र 1 लाख रुपये का निवेश किया था. मेहनत और लगन के दम पर आज उनका टर्नओवर 10 लाख रुपये के करीब पहुंच गया है. उनके बनाए गए उत्पादों की मांग नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत देश के कई हिस्सों में है. डिजिटल इंडिया के दौर में उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी देश भर से ऑर्डर मिल रहे हैं.
विभिन्न धातुओं के शानदार डेकोरेशन प्रोडक्ट्स
नाजिया केवल पीतल ही नहीं, बल्कि आयरन, ब्रास और एल्युमिनियम जैसी धातुओं से भी घर की सजावट और दैनिक उपयोग के सामान तैयार करती हैं. उन्होंने बताया कि इस सफर की शुरुआत उन्होंने अकेले की थी, लेकिन अब उनके पति भी इस काम में हाथ बंटाते हैं.
अन्य महिलाओं के लिए बनीं रोजगार का जरिया
खास बात यह है कि नाजिया के इस स्टार्टअप से कई अन्य लोग भी जुड़े हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं. नाजिया अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करते हुए कहती हैं कि कम पूंजी के साथ भी अपना स्टार्टअप शुरू किया जा सकता है. आज वह खुद लाखों में कमाई कर रही हैं और अन्य परिवारों के चूल्हे जलाने में भी मदद कर रही हैं.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें