PM Modi Talks With Iranian President Pezeshkian | Modi Pezeshkian Phone Call on Eid | PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को दी ईद और नवरोज की बधाई

Share to your loved once


Last Updated:

PM Modi-Iranian President Pezeshkian Talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात की. इस दौरान उन्होंने ईद और नवरोज की बधाई दी. साथ ही उन्होंने समंदर में कमर्शिल रूट्स को सुरक्षित और खुला रखने पर जोर दिया जाता है.

ईरान को ईद की मुबारकबाद देकर बोले पीएम- समुद्री रास्ते खुले और सेफ रहने चाहिए!Zoom

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से फोन पर बात की और उनको ईद और नवरोज की बधाई दी.

PM Modi Talk With Iranian President: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से फोन पर बात की. उन्होंने उन्हें ईद और नौरोज़ की शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता व खुशहाली पर बात हुई. इस अहम कूटनीतिक वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने बुनियादी ढांचे पर हो रहे उन हमलों की कड़ी निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं और ग्लोबल सप्लाई चेन को बाधित करते हैं. साथ ही, उन्होंने नेविगेशन की स्वतंत्रता और समुद्री व्यापारिक मार्गों को सुरक्षित व खुला रखने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया. इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगातार सहयोग देने के लिए ईरानी सरकार और राष्ट्रपति की सराहना भी की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट किया, ‘राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियन से बात की और ईद और नौरोज़ की बधाई दी. हमने उम्मीद जताई कि यह त्योहारों का मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और खुशहाली लाएगा. इलाके में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की निंदा की, जो इलाके की स्थिरता के लिए खतरा हैं और ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट डालते हैं.’

भारतीयों की रक्षा के लिए किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री ने इसी पोस्ट में आगे कहा, ‘नेविगेशन की आजादी की रक्षा करने और यह पक्का करने के महत्व को दोहराया कि शिपिंग लेन खुले और सुरक्षित रहें. ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान के लगातार सपोर्ट की तारीफ की.’

जंग के बीच ईरानी प्रेसिडेंट से पीएम मोदी की बातचीत के कई मायने हो सकते हैं. एक तरफ जहां जंग के बीच ईरान के लिए कोई भी देश सामने आकर बोलने की हिम्मत नहीं कर रहा है, इसी बीच ये बातचीत भारत की वैश्विक कूटनीति दिखाती है. जहां कई ग्लोबल इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि पूरी दुनिया में पीएम मोदी एकलौते नेता हैं, जो ईरान और अमेरिका-इजारयल के बीच सीजफायर करा सकते हैं. आइये जानते हैं किन नेताओं ने इस बात की वकालत की थी कि भारत ईरान और अमेरिका-इजरायल जंग में सीजफायर करवा सकता है.

  1. हाल ही में फिनलैंड के प्रेसिडेंट अलेक्जेंडर स्टब ने ब्लूमबर्ग से बातचीत में इसका जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि, ‘हमें सीजफायर की जरूरत है. मैं सोच रहा हूं कि क्या भारत सच में इसमें शामिल हो सकता है. हमने देखा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हालात शांत करने के लिए सीजफायर की अपील की.’
  2. अमेरिका के रिटायर्ड कर्नल डगलस मैकग्रेगर ने टकर कार्लसन से बात करते हुए कहा कि भारत का न्यूट्रैलिटी उसे बढ़त देता है. उन्होंने कहा, ‘यूएस-ईरान युद्ध को रोकने के लिए, हमें एक बिचौलिए की ज़रूरत है, और बेहतर होगा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों.’ उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के ईरान और इज़रायल के साथ अच्छे रिश्ते हैं. भारत इस युद्ध में किसी भी तरह से शामिल नहीं है. भारत एक न्यूट्रैलिटी वाला देश है और अकेला ऐसा न्यूट्रैलिटी वाला देश है जिसका रुतबा, ताकत और असर बढ़ रहा है.’
  3. भारत में UAE के पूर्व राजदूत हुसैन हसन मिर्ज़ा ने इंडिया टुडे टीवी से कहा, ‘भारत एक महान देश है. भारत की प्रोफाइल, सिर्फ यह बात कि मिस्टर मोदी का जंग रोकने के लिए इजरायल और ईरान दोनों को एक फ़ोन कॉल और यह जंग यह रुक जाएगा, सिर्फ एक फ़ोन कॉल की जरूरत है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP