जय शाह से नहीं दिक्कत, शिवरामकृष्णन ने नए बयान से मचाई खलबली, बोले- BCCI में एक कर्मचारी…
Last Updated:
laxman sivaramakrishnan new statement: लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा है कि उनके कमेंट्री से संन्यास लेने वाले विवाद में BCCI को नहीं घसीटना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड के पूर्व सचिव जय शाह और उनकी टीम का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. शिवरामकृष्णन ने साफ किया कि इसमें बोर्ड के एक कर्मचारी है की वजह से उनकी कमेंट्री करियर प्रभावित हुआ है.

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने जय शाह और बीसीसीआई को लेकर दी सफाई.
नई दिल्ली. भारत के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन अपनी कमेंट्री छोड़ने को लेकर चर्चा में हैं. बीत दिन 60 साल के शिवरामकृष्णन ने एक्स पर बीसीसीआई के साथ अपने 23 साल पुराने कमेंट्री करियर को खत्म करने का ऐलान किया. संन्यास का ऐलान तो ठीक, लेकिन बवाल तब मचा, जब उन्होंने आरोप लगाया कि इतने लंबे अनुभव के बावजूद उनके साथ भेदभाव और पक्षपात हुआ है. उन्होंने कहा कि उन्हें टॉस कवरेज और मैच के बाद की प्रेजेंटेशन जैसे मुख्य कामों से उन्हें उनके स्किन टोन के चलते जानबूझकर दूर रखा गया. अब इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इस मामले में नए बयान से खलबली मचा दी है. उन्होंने साफ किया है कि उनके इस फैसले का बीसीसीआई प्रशासन या जय शाह से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि बोर्ड में एक कर्मचारी की वजह से उनका करियर प्रभावित हुआ है.
जय शाह और BCCI पर सफाई
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने जब भेदभाव के आरोप लगाए तो फैंस ने इस मुद्दे को लेकर बीसीसीआई और जय शाह को निशाना बनाना शुरू किया. अब इसको लेकर उन्होंने खुद सामने से सफाई दी है. एक्स पर पोस्ट करते हुए लक्ष्मण ने लिखा, ‘इसमें बीसीसीआई प्रशासन को बीच में न लाएं. यह मेरा बीसीसीआई के एक कर्मचारी के साथ व्यक्तिगत मामला है. जय शाह और उनकी टीम का इससे कोई लेना-देना नहीं है. मैं अपने जीवन के फैसले खुद ले रहा हूं और मुझे इसका पूरा हक है.’
Don’t bring the BCCI Administration into the picture. It’s a one on one with an employee of the BCCI. Jay Shah and Co. have nothing to do with this issue. I am taking control of my life and I think I am entitled to do it.