वैभव सूर्यवंशी मीडिया से दूर रहें, बल्लेबाजी पर ध्यान दें…कप्तान ने आईपीएल के पहले दी हिदायत

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी मीडिया से दूर रहें…कप्तान ने आईपीएल के पहले दी हिदायत

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबकी नजर राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है. उन्होेंने पिछले सीजन में डेब्यू किया था और गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी सेंचुरी जमाकर खास रिकॉर्ड बनाया था. टीम के कप्तान रियान पराग ने कहा है कि वह चाहते हैं वैभव बल्लेबाजी पर ध्यान दें और मीडिया से दूर रहे.

वैभव सूर्यवंशी मीडिया से दूर रहें...कप्तान ने आईपीएल के पहले दी हिदायत Zoom

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इस आईपीएल सीजन में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की मीडिया से बातचीत को सीमित रखने का फैसला किया है. उन्होंने 14 साल के खिलाड़ी से कहा है कि वह सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दें. फ्रेंचाइजी 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने जा रही है.

आईपीएल में शानदार डेब्यू सीजन के बाद सभी की नजरें सूर्यवंशी पर हैं. पराग चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी को टूर्नामेंट में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक होने का दबाव महसूस न हो. पराग ने पत्रकारों से कहा, “इस साल स्वाभाविक रूप से हाइप और दबाव रहेगा. कप्तान के तौर पर मैं उसे कहूंगा कि यशस्वी जायसवाल पर दबाव छोड़ दे. वैभव का रोल सिर्फ मैदान पर जाकर हिट करना है, चिंता करने की जरूरत नहीं है. कप्तान के तौर पर मैं उसे कहूंगा कि ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस न करें, मीडिया से ज्यादा बातचीत न करें, बस खेल का मजा लें.”

शानदार रहा था आईपीएल डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी अगले हफ्ते 15 साल के हो जाएंगे. उन्होंने पिछले सीजन आईपीएल में धमाकेदार शुरुआत की थी. उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाते हुए टूर्नामेंट की शुरुआत की थी. इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक जड़ दिया. अपनी फॉर्म को अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखा और फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंद में 175 रन बनाए और टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 30 छक्के लगाकर भारत को ट्रॉफी दिलाई.

मुश्किल होगा वैभव का ये सीजन

सभी को भरोसा नहीं है कि यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा. लक्ष्मीपति बालाजी ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि इस बार विरोधी टीमें बेहतर तैयारी के साथ आएंगी. बालाजी ने कहा, “दूसरा सीजन हमेशा मुश्किल होता है. विरोधी टीमें उनका अध्ययन कर चुकी हैं और प्रदर्शन बनाए रखना चुनौती होगा. उन्होंने यह भी कहा कि मेंटर कुमार संगकारा की गाइडेंस सूर्यवंशी को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करेगी.

क्रिस गेल का रिकॉर्ड निशाने पर

सूर्यवंशी ने अपनी नजरें आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर पर है. उन्होंने बीसीसीआई के अवार्ड कार्यक्रम में कहा था कि वो क्रिस गेल के 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. राजस्थान की तरफ से खेलते हुए वैभव इस सीजन इस लक्ष्य को लेकर उतरेंगे.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP