Agri Tips : लौकी, ककड़ी या कद्दू…जानें मार्च में खेती के लिए बेस्ट सब्जियां, पॉलीहाउस लगा देगा चार चांद

Share to your loved once


होमताजा खबरकृषि

लौकी या कद्दू? जानें मार्च के लिए बेस्ट सब्जी, पॉलीहाउस लगा देगा 4 चांद

Last Updated:

Agri tips for march : सब्जी की खेती किसानों के लिए कैश क्रॉप का काम करती है. मार्च महीने में कुछ ऐसी सब्जियां होती हैं, जिनको लगाने से उनके दाम कई गुना अधिक मिलते हैं. मार्च का महीना साल में ऐसा होता है जिसमें किसान हर प्रकार की सब्जियों की फसल उगा सकते हैं. इनमें कद्दू, खीरा, लौकी, तोरी, टिंडा, टमाटर, ककड़ी और करेला शामिल है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. लोकल 18 ने सहारनपुर के कृषि एक्सपर्ट डॉ. आईके कुशवाहा से इस बारे में बात की.

सहारनपुर. मार्च का महीना चल रहा है. गेहूं की कटाई शुरू होने वाली है. किसान भाई इस महीने में सब्जी की खेती कर दो से तीन गुना अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. सब्जी की खेती किसानों के लिए कैश क्रॉप है. मार्च का महीना ऐसा होता है जिसमें किसान हर प्रकार की सब्जियों की फसल लगा सकते हैं. हालांकि इस महीने में पत्तेदार सब्जियों को लगाना किसानों के लिए नुकसानदायक है. तापमान बढ़ने से पत्तेदार सब्जियों को अधिक पानी की आवश्यकता पड़ती है. इसलिए किसान अगर पत्तेदार सब्जियों को लगाना चाहता है तो उसके लिए पॉलीहाउस का इस्तेमाल जरूर करें.

डेढ़ महीने में तैयार

मार्च महीने में किसान बेल वाली फसलों की खेती आसानी से कर सकते हैं. इसमें कद्दू, खीरा, लौकी, तोरी, टिंडा, टमाटर, ककड़ी, करेला शामिल हैं. इन सब्जियों को मार्च में लगाने के डेढ़ महीने बाद ही फल निकलना शुरू हो जाता है. मार्केट में इसके अच्छे दाम भी मिलते हैं. सबसे बेहतर तरीका है कि किसान उन फसलों को चिन्हित करें जो मार्च में लगाने पर उनको मार्केट में अच्छे दाम दिला सकती हैं.

सहारनपुर के कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी और प्रोफेसर डॉ. आईके कुशवाहा लोकल 18 से कहते हैं कि मार्च के महीने में किसान हर सब्जी लगा सकते हैं. यह एक ऐसा मौसम है जिसमें सभी प्रकार की सब्जियां लगाई जा सकती हैं. इस मौसम में सब्जी किसान को कई गुना अधिक मुनाफा भी देकर जाती हैं. हालांकि किसान भाई मंडी में जिसका दाम अच्छा मिले, उसे ही लगाएं. कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिनको रोका जा सकता है, उन पर फोकस करें.

मार्च महीने में बेल वाली सब्जियां आराम से उगा सकते हैं. इनमें खीरा, तोरी, लौकी, ककड़ी, कद्दू, करेला, टिंडा शामिल हैं. बैंगन, गोभी, टमाटर, पालक, धनिया को भी लगा सकते हैं. किसान भाई मार्च महीने में पत्तेदार सब्जियों की खेती छोटे-छोटे पॉलीहाउस बनाकर ही करें. ऐसा करेंगे तो इससे उत्पादन अच्छा होगा और मंडी में इन सब्जियों के दाम भी अच्छे मिलेंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP