आईपीएल 2026 के लिए विराट कोहली ने भरी हुंकार, खिताब बचाने के लिए टीम को दिया जीत का मंत्र

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

IPL 2026 के लिए विराट ने भरी हुंकार, खिताब बचाने के लिए दिया जीत का मंत्र

Last Updated:

Virat Kohli warn rcb team mates: आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ट्रेनिंग सेशन में टीम के खिलाड़ियों से खास अपील की है. विराट कोहली ने कहा कि अगर टाइटल बचानी है तो हम सबको 120 प्रतिशत देने होंगे. आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 की चैंपियन है और वह खिताब बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी.

IPL 2026 के लिए विराट ने भरी हुंकार, खिताब बचाने के लिए दिया जीत का मंत्रZoom

आरसीबी की ट्रेनिंग सेशन में विराट कोहली ने खिलाड़ियों को किया मोटिवेट

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली ने टीम के साथी खिलाड़ियों को चेतवानी दी है. विराट टीम के खिलाड़ियों से कहा है कि आईपीएल 2026 का सीजन उनके लिए ज्यादा मुश्किल होगा क्योंकि अब टीम के ऊपर दबाव रहेगा, क्योंकि वे चैंपियन हैं. आरसीबी के पहले ट्रेनिंग सेशन में, उन्होंने टीम के ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों को जोश भरा भाषण दिया और कहा कि अगले कुछ हफ्तों में उन्हें अपना 120 प्रतिशत देना होगा.

आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 में पहली खिताब जीतने का कारनामा किया था. विराट कोहली ने कहा, “हमने पिछले दो-तीन सीजन में बहुत मेहनत की है और अब बाकी टीमें हम पर ज्यादा जोर लगाएंगी. हमें इन दिनों को बर्बाद नहीं करना है, आगे रहना है. अभी से फोकस करो हर सेशन का एक मिनट भी बर्बाद मत करो. अगले ढाई महीने में हमें अपना 120 प्रतिशत देना है. मैं देख सकता हूं कि सबके चेहरे पर उत्साह है.”

कोच एंडी फ्लॉवर ने किया नए खिलाड़ियों का स्वागत

कोच एंडी फ्लॉवर ने नए खिलाड़ियों का स्वागत किया. हालांकि, इस ट्रेनिंग सेशन में तेज गेंदबाज यश दयाल नजर नहीं आए जो टीम में हैं लेकिन गंभीर यौन उत्पीड़न और शारीरिक हिंसा के आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है.

कोच फ्लॉवर ने कहा, “हमारा ऑक्शन दिलचस्प था. मुझे लगता है कि हमारी टीम बेहतर हुई है. हमने कुछ अच्छे नए खिलाड़ी लिए हैं. अब उन नए खिलाड़ियों को आरसीबी के तरीके में शामिल करना. विराट और रजत पाटीदार के साथ एक नई टीम बनाने का रोमांच है. इस साल एक फर्क है, हमारे शर्ट पर स्टार है जो गर्व की बात है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि पिछला सीजन गया, अब हमारे सामने नया चैलेंज है और यह बहुत रोमांचक है. हम इस साल का आईपीएल जीतने आए हैं.’

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP