3 खिलाड़ी…जो सैम करन को रिप्लेस करने को हैं तैयार, राजस्थान रॉयल्स की सुलझा सकते हैं समस्या

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

3 खिलाड़ी…जो राजस्थान रॉयल्स में सैम करन को रिप्लेस करने को हैं तैयार

Last Updated:

theses 3 players can replace sam curran: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लग सकता है. क्योंकि स्टार ऑलराउंडर सैम करन का चोट की वजह से पूरे सीजन में खेलना तय नहीं है. संजू सैमसन के बदले ट्रेड किए गए करन की अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट अब उनके विकल्प की तलाश में है. दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और श्रीलंकाई अनुभवी दासुन शनाका में से किसी एक को राजस्थान करन की रिप्लेसमेंट के तौर पर जोड़ सकती है. डेथ ओवरों की समस्या सुलझाने और संतुलन बनाए रखने के लिए रॉयल्स जल्द ही नए खिलाड़ी का ऐलान कर सकती है.

3 खिलाड़ी...जो राजस्थान रॉयल्स में सैम करन को रिप्लेस करने को हैं तैयार Zoom

सैम करन की जगह लेने को तैयार हैं तीन वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन का ग्रोइन इंजरी (कूल्हे की चोट) के कारण आगामी आईपीएल में पूरे टूर्नामेंट में खेलना तय नहीं है. राजस्थान के लिए यह झटका इसलिए भी बड़ा है क्योंकि करन उस ऐतिहासिक ट्रेड डील का हिस्सा थे, जिसमें संजू सैमसन के बदले राजस्थान ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया था.

सैम करन (Sam Curran) से उम्मीद थी कि वह रॉयल्स की डेथ ओवरों की गेंदबाजी की समस्या को सुलझाएंगे, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट को उनके विकल्प के रूप में किसी नए चेहरे की तलाश है. तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो सैम करन की जगह लेने को तैयार हैं. दक्षिण अफ्रीका के 28 वर्षीय ऑलराउंडर वियान मुल्डर को राजस्थान अपने अपने साथ जोड़ सकती है. मुल्डर बल्लेबाजी में काफी लचीले हैं और मध्यक्रम में मजबूती प्रदान कर सकते हैं. उन्होंने 142 टी20 मैचों में 130.68 की स्ट्राइक रेट से 2334 रन बनाए हैं और 78 विकेट भी चटकाए हैं. मुल्डर बीच के ओवरों में किफायती गेंदबाजी के साथ-साथ बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं. पिछले साल उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था, हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे.

सैम करन की जगह लेने को तैयार हैं तीन वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर.

अगर राजस्थान रॉयल्स एक ऐसे गेंदबाज की तलाश में है जो नई गेंद से विपक्षी टीम को झटके दे सके, तो गस एटकिंसन एकदम फिट बैठते हैं. एटकिंसन नई गेंद से संदीप शर्मा का साथ दे सकते हैं, जिससे राजस्थान को यह फायदा होगा कि वे अपने मुख्य गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के ओवर डेथ ओवरों के लिए बचाकर रख सकेंगे. एटकिंसन निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं, हालांकि निरंतरता (Consistency) उनके खेल में थोड़ी चिंता का विषय हो सकती है. उनके नाम 58 टी20 मैचों में 72 विकेट दर्ज हैं.

श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा है.हाल में संपन्न टी20 वर्ल्ड कप में शनाका ने 7 मैचों में 187.50 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 165 रन बनाए. सैम करन की चोट को देखते हुए शनाका नंबर 7 पर एक बेहतरीन ‘फिनिशर’ की भूमिका निभा सकते हैं. वह जरूरत पड़ने पर मध्यम गति की गेंदबाजी से विकेट निकालने में भी सक्षम हैं. 34 साल का उनका अनुभव दबाव की स्थितियों में टीम के काम आ सकता है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP