कटिया गेहूं की लपसी, झट-पट होती है तैयार; ताकत से भरपूर; जानें रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

छतरपुर जिले में कटिया गेहूं की लपसी नाम की डिश बनाई जाती है. ये खाने में मीठी और स्वादिष्ट होती है. साथ ही इसे ताकत का नाश्ता भी माना जाता है. इसे मिनटों में तैयार कर लिया जाता है. तो आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी.

Katiya Gehun Lapsi. आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे नाश्ता के तौर पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. छतरपुर जिले में कटिया गेहूं की लपसी नाम की डिश बनाई जाती है. ये खाने में मीठी और स्वादिष्ट होती है. साथ ही इसे ताकत का नाश्ता भी माना जाता है. इसे मिनटों में तैयार कर लिया जाता है, तो आइए जानते हैं इसके बनाने की आसान रेसिपी.

गृहिणी राजकुमारी लोकल 18 से बातचीत में बताती हैं कि छतरपुर जिले में वैसे तो इसे व्रत के दौरान बनाया जाता है. लेकिन हमारे यहां 12 महीने ये लपसी बनाई जाती है. अभी चैत्र नवरात्रि में जो व्यक्ति उपवास रखता है वह कटिया गेहूं की लपसी खाना पसंद करते हैं. क्योंकि इसे मिनटों में तैयार कर लिया जाता है.

कटिया गेंहू को माना जाता है ताकत का अनाज
राजकुमारी बताती हैं कि छतरपुर जिले में कटिया गेहूं की खेती होती है. इसे ताकत का अनाज कहा जाता है. ये दूसरे गेहूं से अलग होता है. इसलिए इस गेहूं से हमारे यहां दलिया, हलवा से लेकर लपसी बनाई जाती है.

क्या है कटिसा गेहूं की लपसी बनाने की विधि
गृहिणी बताती हैं कि कटिया गेहूं की लपसी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा चाहिए होता है. आटे को सबसे पहले घी में कढ़ाई पर भून लिया जाता है. भूनने के बाद इसमें गुड़ मिला दिया जाता है. फिर इसको धीमी आंच पर पकने दें. पकने के दौरान ही इसमें मेवा मसाला डाल देना है. मेवा मसाला के तौर पर नारियल गरी, सोंठ और चिरोंजी डाल देना है.

गुड़ से आता है लपसी में स्वाद
गृहिणी बताती हैं कि अगर आप 1 किलो आटे की लपसी बना रहे हैं तो आपको आधा किलो गुड़ की जरूरत पड़ेगी. साथ ही सोंठ डालना बहुत जरूरी है. इसी से लपसी में स्वाद आता है. होंठ की मात्रा एक चुटकी या आधे चम्मच ही रखना है. इसके अलावा आप ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP