Aaj Ka Mesh Rashifal : एक गलती और खटपट शुरू…मेष राशि की आज परीक्षा, सूर्यदेव को अर्पित करें जल
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 21 March 2026 : मेष राशि की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आय में वृद्धि के संकेत है. मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. निवेश के लिए भी दिन अनुकूल है. सफलता पर सम्मानित किया जाएगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के आज शुभ समय 12.04 से 12.52 बजे तक रहेगा. अशुभ समय 9.26 से 10.57 तक होगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. पिता का सहयोग मिलेगा. सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. आवेग पर नियंत्रण रखें. सुबह उठकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 21 March 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज करियर और भाग्य के लिए अनुकूल रहेगा. आज प्रगतिशील नजर आएंगे और बिगड़ते हुए काम भी आसानी से भाग्य की कृपा से हो जाएंगे. प्यार और रिश्तों में समय न देने के कारण थोड़ी सी गलतफहमियां होंगी. बातचीत में मधुरता रखें. प्रेमिका से मिलने पर इश्क का इजहार करें. रिश्तों में समस्याएं दूर होंगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. ऊर्जा बनी रहेगी. दैनिक दिनचर्या का विशेष ध्यान दें. नौकरी और करियर में दिन अच्छा गुजरेगा. काम बेहतर होने पर सम्मानित भी होंगे.
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु, माष चैत्र है. तिथि तृतीया, नक्षत्र अश्वनी और योग इंद्र है. सूर्योदय 6.24 पर और सूर्यास्त 6.32 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.04 से 12.52 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 9.26 से 10.57 तक रहेगा. दिशाशूल पूर्व दिशा में होगा. चंद्रमा 10वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव कर्म, करियर व सफलता का है. काम में सफलता मिलेगी. मंगल आपकी कार्यक्षमता व नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेंगे. आज का दिन करियर और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बेहद ही महत्त्वपूर्ण रहेगा.
इसका रखें ध्यान
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, प्यार और रिश्तों में व्यस्तता के कारण समय नहीं दे पाएंगे. प्रेम संबंधों संतुलन बनाए रखना जरूरी है. परिवार में गर्व और खुशी का माहौल रहेगा. पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. आवेग पर नियंत्रण रखें. सेहत अच्छी रहेगी. काम की अधिकता से थकान महसूस हो सकता है.
बनेंगे नए स्रोत
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आय में वृद्धि के संकेत है. मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है. नौकरी और करियर में दिन अच्छा गुजरेगा. सफलता पर सम्मानित किया जाएगा. वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. व्यवसाय में विस्तार के अवसर मिलेंगे.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें