Aaj Ka Kark Rashifal | कर्क राशिफल | Today Cancer Horoscope | कर्क राशि |
Last Updated:
Aaj Ka Kark Rashifal 21 March: नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज कर्क राशि वालों का मन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर आकर्षित रहेगा. मंदिर जाना, पूजा-पाठ करना या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होना आपको सुकून देगा.
Today Cancer Horoscope 21 March (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन सकारात्मक ऊर्जा और शुभ संकेतों से भरा हुआ रहने वाला है. आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि और मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष संयोग इस दिन को और भी खास बना रहा है. अश्विनी नक्षत्र और एतेद्र योग के प्रभाव से आज का दिन मानसिक शांति, आध्यात्मिक झुकाव और संतुलन लेकर आएगा.
नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर आकर्षित रहेगा. मंदिर जाना, पूजा-पाठ करना या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होना आपको सुकून देगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा. लंबे समय से चल रही मानसिक उलझनों में भी राहत मिल सकती है.
कर्क राशिफल: लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है. पार्टनर के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी. जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, छोटे-मोटे मतभेद बातचीत से सुलझ जाएंगे. आज अपने दिल की बात कहने का अच्छा समय है.
कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन राहत भरा रह सकता है. ऑफिस पर काम का दबाव कम रहेगा और आपको थोड़ा आराम महसूस होगा. सीनियर्स से सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना भी हो सकती है. व्यवसायियों के लिए दिन स्थिर रहेगा, कोई बड़ा लाभ भले न हो, लेकिन नुकसान के भी योग नहीं हैं. नए निवेश से पहले सोच-विचार जरूर करें.
कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन ध्यान केंद्रित करने का है. पढ़ाई में मन लगेगा और नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम के संकेत मिल सकते हैं. हालांकि आलस्य से बचना जरूरी होगा, तभी सफलता हाथ लगेगी. गुरुजनों का मार्गदर्शन आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.
कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. आज घर-परिवार में आपकी भूमिका सराही जाएगी और आप खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगी. कामकाजी महिलाओं के लिए भी दिन संतुलित रहेगा, ऑफिस और घर के बीच अच्छा तालमेल बना पाएंगी. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें और खुद के लिए भी समय निकालें.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें