चक नॉरिस के निधन पर छलका अक्षय का दर्द, समझाई लीजेंड की अहमियत- ‘उनकी फिल्में मेरे लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं’

Share to your loved once


Last Updated:

मार्शल आर्ट्स और सिनेमा जगत के दिग्गज चक नॉरिस का 86 साल की आयु में निधन हो गया. इस खबर पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने गहरा दुख जताया है. अक्षय ने कहा कि चक नॉरिस की फिल्मों ने उन्हें न सिर्फ एंटरटेनमेंट दिया, बल्कि अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया. चक नॉरिस ने अमेरिकी वायु सेना में सेवा देने के बाद मार्शल आर्ट्स में कई ब्लैक बेल्ट हासिल किए थे और ब्रूस ली के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन फाइट ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई थी.

ख़बरें फटाफट

चक नॉरिस के निधन पर छलका अक्षय का दर्द, समझाई लीजेंड की अहमियतZoom

चक नॉरिस 86 साल के थे.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार दुखी हैं. उनके आइडल और मार्शल आर्ट्स की दुनिया के बेताज बादशाह चक नॉरिस का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. हम सभी जानते हैं कि अक्षय फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले एक प्रोफेशनल मार्शल आर्टिस्ट थे, इसलिए चक नॉरिस का जाना उनके लिए किसी निजी क्षति से कम नहीं है. अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखते हुए बताया कि बचपन में चक नॉरिस की फिल्में जैसे ‘वे ऑफ द ड्रैगन’ और ‘मिसिंग इन एक्शन’ देखना उनके लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक चलती-फिरती पाठशाला थी. अक्षय ने माना कि आज उनके पास जो अनुशासन और स्क्रीन पर एक्शन करने की ताकत है, उसकी प्रेरणा उन्हें कहीं न कहीं चक नॉरिस से ही मिली है.

चक नॉरिस के परिवार ने एक बयान जारी कर इस दुखद खबर को कन्फर्म किया है. उन्होंने बताया कि चक ने अपने परिवार के बीच बहुत ही शांति से अंतिम सांस ली. हालांकि, कुछ समय पहले उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आई थीं, जिसके लिए फैंस लगातार दुआएं कर रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. परिवार ने इस मुश्किल घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और दुनिया भर से मिल रहे प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है. चक नॉरिस सिर्फ एक एक्टर नहीं थे, बल्कि अनुशासन और ताकत का एक ऐसा उदाहरण थे जिन्होंने कई पीढ़ियों को फिट रहने और मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए प्रेरित किया.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP