खाई है दुनिया की सबसे तीखी भेल? खाने से पहले एग्रीमेंट, खाते ही 440 वोल्ट का झटका, ‘भेल भंडारी’ की गजब कहानी

Share to your loved once


Last Updated:

Indore Bhel Bhandari Story: अगर आप तीखा खाने के शौकीन हैं तो इंदौर के भेल भंडारी शॉप पर पहुंच जाइए. दावा है कि अगर इनकी सबसे तीखी भेल को एक बार में 15 मिनट के अंदर खत्म कर दिया तो ये आपको सोने का मेडल देंगे. इसके लिए एग्रीमेंट भी होता है. जानें पूरी कहानी…

Indore Food: इंदौर अपनी चटोरी जुबान के लिए दुनिया भर में मशहूर है. लेकिन, शहर का एक कोना ऐसा है, जहां जाने के लिए कलेजा मजबूत होना चाहिए, क्योंकि यहां मिलती है दुनिया की सबसे तीखी भेल, जो मुंह में जाते ही 440 बोल्ट का झटका देगी. भेल को तीखी बनाने के लिए विदेश से खास मिर्च मंगवाई जाती है. इंदौर के मल्हारगंज में चेतन भंडारी अपनी छोटी सी दुकान ‘भेल भंडारी’ में दुनिया की सबसे तीखी झन्नाटेदार भेल तैयार करते हैं. पूरे शहर में उनकी रेसिपी फेमस है.

भेल खाने से पहले एग्रीमेंट
इस भेल को लेकर दावा किया जाता है कि कोई इसे अगर एक बार में 15 मिनट के अंदर खत्म कर दे तो वह उसे गोल्ड मेडल देंगे. भेल का स्वाद लेने से पहले आपको बाकायदा एक एग्रीमेंट भी साइन करना पड़ता है, क्योंकि इसे दुनिया की सबसे तीखी मिर्च डालकर बनाया जाता है. इसके अलावा उनकी तंदूरी चीज भेल भी काफी पसंद की जाती है. आमतौर पर भेल की दुकानों पर तीन-चार वैरायटी की ही मेल होती है, लेकिन ‘भेल भंडारी’ के चेतन करीब 50 प्रकार की भेल तैयार करते हैं.

कैसे आया सबसे तीखी भेल का आइडिया?
चेतन बताते हैं कि भेल खाने आने वाले कई लोग शिकायत करते कि उन्हें और तीखा चाहिए. इससे उन्होंने पहले 110 वोल्ट की तीखी भेल बनाई थी. लेकिन, तभी लोगों को और तीखा चाहिए होता था. उसके बाद उन्होंने इस पर रिसर्च किया और दुनिया की सबसे तीखी मिर्च को ढूंढा. उन्हें पता चला कि विश्व की सबसे तीखी मिर्च कैरेना रीपर होती है. अब मैं अपनी 440 वोल्ट की भेल में उसी मिर्च को डालता हूं. उसके बाद अब उनसे और ज्यादा तीखा कोई नहीं मांगता.

सबसे बड़ी भेल भी…
मल्हारगंज में मौजूद ‘भेल भंडारी’ पर दुनिया की सबसे बड़ी भेल भी मिलती है, जिसे एक अकेला व्यक्ति खा ही नहीं सकता. यह इतनी मात्रा में होती है कि 25 लोग इसे खा सकते हैं. इसमें खासतौर पर ड्राई फ्रूट्स नमकीन यहां तक की सोने और चांदी की बरक भी मिलाई जाती है. यहां पर आपको 50 से लेकर 3500 रुपये तक की भेल मिल जाएगी.

‘मंगल ग्रहा का टमाटर, शुक्र की धनिया’
चेतन मजाकिए अंदाज में लोगों से कहते हैं कि उनकी भेल में मंगल ग्रह के टमाटर, शुक्र ग्रह की धनिया,‌ चांद-तारों इत्यादि से लाई गई सामग्री मिली है. उनकी इस भेल के दीवाने केवल इंदौरी नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी हैं. वह माधुरी दीक्षित, करण जौहर, अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त, सुनील शेट्टी समेत कई स्टार्स को भेल चखा चुके हैं. यहां तक की मास्टर शेफ समेत कई टीवी शो में भी उन्हें बुलाया जा चुका है.

पहले नौकरी, फिर भेल भंडारी
चेतन पहले एनीमेशन से जुड़ी गुजरात की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे. लेकिन, उन्होंने अचानक अपनी नौकरी छोड़कर भेल की दुकान खोली और उसका नाम रखा भेल भंडारी. शुरू से ही भेल से लगाव था. यही वजह है कि वो इसमें अनेक प्रयोग करते गए और सफल भी हुए. आज उनकी इस‌ स्पेशल भेल की दुनियाभर में पहचान है. अगर आप भी इस भेल का स्वाद चखना चाहते हैं तो इंदौर में राजवाड़ा के पास मल्हारगंज में स्थित उनकी दुकान भेल भंडारी का रुख कर सकते हैं

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP